भारत के जलप्रपातों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी सेट 2

Jan 15, 2019, 13:11 IST

प्रकृति द्वारा प्रदान किए गए सबसे खूबसूरत नज़ारों में से एक हैं पानी के झरने या जलप्रपात। इनकी उत्पत्ति दो प्रकार से होती है- प्राकृतिक जलप्रपात तथा कृत्रिम जलप्रपात। इस लेख में हमने भारत के जलप्रपातों पर आधारित सेट 2 में 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

GK Questions and Answers on the Waterfalls of the India Set 2 HN
GK Questions and Answers on the Waterfalls of the India Set 2 HN

जलप्रपात, प्रकृति द्वारा प्रदान किए गए सबसे खूबसूरत नज़ारों में से एक हैं। जलप्रपात या झरना उस थलरूप में निर्माण नदी की जल की धारा को कहते हैं जो किसी ऊँचे स्थान से नीचे गिरता हो। इनकी उत्पत्ति या तो प्राकृतिक जलप्रपात होती है या फिर कृत्रिम तरीके से निर्माण किया जाता है।

1. अथिराप्पिल्ली जलप्रपात निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में स्थित है?

A. केरल

B. मणिपुर

C. महाराष्ट्र

D. तमिलनाडु

Ans: A

Explanation: अथिराप्पिल्ली जलप्रपात (Athirappilly Falls) केरल का प्रसिद्ध जलप्रपात है, जो त्रिशूर ज़िले में स्थित है। यह जलप्रपात चलाकुद्य नदी, जो पश्चिमी घाट के स्रोत से निकलती है। इसलिए, A सही विकल्प है।

2. नीनाई जलप्रपात निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में स्थित है?

A. गुजरात

B. केरल

C. मणिपुर

D. मध्य प्रदेश

Ans: A

Explanation: नीनाई भारतीय राज्य गुजरात में नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा तालुका में एक झरना है। इसलिए, A सही विकल्प है।

3. अथिराप्पिल्ली जलप्रपात की ऊँचाई कितनी है?

A. 21 मीटर

B. 25 मीटर

C. 16 मीटर

D. 10 मीटर

Ans: B

Explanation:  अथिराप्पिल्ली जलप्रपात केरल का प्रसिद्ध जलप्रपात है, जो त्रिशूर ज़िले में स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग 25 मीटर है। इसलिए, B सही विकल्प है।

4. लांगशियांग जलप्रपात निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में स्थित है?

A. मिजोरम

B. मेघालय

C. मणिपुर

D. त्रिपुरा

Ans: B

Explanation: लांगशियांग जलप्रपात भारतीय राज्य मेघालय में पश्चिम खासी हिल्स जिले में नोंगस्टोइन से 24 किलोमीटर दूर संगरियांग गांव के पास स्थित है। इसलिए, B सही विकल्प है।

5. नीनाई जलप्रपात की ऊँचाई कितनी है?

A. 20 फीट

B. 30 फीट

C. 60 फीट

D. 50 फीट

Ans: B

Explanation: नीनाई भारत के गुजरात राज्य में नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा तालुका में एक झरना है। इसकी ऊँचाई 30 फीट (9.1 मीटर) है। इसलिए, B सही विकल्प है।

भारत के प्रमुख अंतर्राज्‍जीय जल विवादों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

6. निम्नलिखित में से कौन सा महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित तीन स्तरीय जलप्रपात है?

A. दुदुमा जलप्रपात

B. दूधसागर जलप्रपात

C. जोग जलप्रपात

D. कुन जलप्रपात

Ans: D

Explanation: कुने जलप्रपात महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित तीन स्तरीय जलप्रपात है। इसलिए, D सही विकल्प है।

7. नोहकलिकाई जलप्रपात की ऊंचाई कितनी है?

A. 310 मी॰

B. 340 मी॰

C. 150 मी॰

D. None of the above

Ans: B

Explanation: नोहकलिकाइ पूर्वोत्तर भारत के मेघालय प्रदेश में चेरापूँजी के समीप स्थित एक जलप्रपात है। इस जल प्रपात की ऊँचाई 1,115 फीट (340 मी॰) है। यह जलप्रपात भारत के सबसे ऊँचे झरनों में से एक है। इसलिए, B सही विकल्प है।

8. नोहकलिकाई जलप्रपात निम्नलिखित में से किस पहाड़ी पर स्थित है?

A. खासी हिल्स

B. गारो हिल्स

C. जैंतिया हिल्स

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans: A

Explanation: नोहकलिकाइ पूर्वोत्तर भारत के मेघालय प्रदेश मे पूर्वी खासी हिल्स में चेरापूँजी के समीप स्थित एक जलप्रपात है। इसलिए, A सही विकल्प है।

9. निम्नलिखित में से कौन सा जलप्रपात कर्नाटक और गोवा के बीच की सीमा का निर्माण करता है?

A. दुदुमा जलप्रपात

B. दूधसागर जलप्रपात

C. हेब्बे जलप्रपात

D. पेबल जलप्रपात

Ans: B

Explanation: दूधसागर जलप्रपात एक चार स्तरों वाला एक जलप्रपात हैं जो भारतीय राज्य कर्नाटक और गोवा की सीमा पर स्थित हैं। इसलिए, B सही विकल्प है।

10. डुडुमा जलप्रपात जिसकी ऊँचाई 175 है निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

A. झारखंड

B. छत्तीसगढ़

C. उड़ीसा

D. मेघालय

Ans: C

Explanation: डुडुमा जल प्रपात उड़ीसा में स्थित एक जलप्रपात है। इसलिए, C सही विकल्प है।

भारत के जलप्रपातों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी सेट 1

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News