पंचवर्षीय योजनाओं पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज (सेट-6)
भारत की पंचवर्षीय योजनाओं पर तैयार की गयी इस क्विज का उद्देश्य पंचवर्षीय योजनाओं से सम्बंधित सामान्य जानकारी को बहुवैकल्पिक प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि प्रतियोगी छात्र उनके अभ्यास के द्वारा परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरुप से परिचित हो सकें और पंचवर्षीय योजनाओं से संबन्धित विभिन्न तथ्यों के बारे में जान सकें।
भारत की पंचवर्षीय योजनाओं का मॉडल रूस के आर्थिक मॉडल पर आधारित है. इन योजनाओं में देश के विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए एक 5 साल की योजना बनायी जाती थी और उसका समय समय पर मूल्यांकन किया जाता था. वर्तमान में भारत में पंचवर्षीय योजनाओं को बनाना बंद कर दिया गया है. अतः भारत में 12वीं पंचवर्षीय योजना आखिरी पंचवर्षीय योजना योजना थी. आइये इन पंचवर्षीय योजनाओं पर आधारित एक 10 प्रश्नों की प्रश्नोत्तरी हल करते हैं.
1. भारत की पंचवर्षीय योजनाओं को अंतिम मंजूरी कौन प्रदान करता है?
A. राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी)
B. वित्त मंत्रालय
C. नीति आयोग
D. भारत का राष्ट्रपति
Ans: A
2. भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना कब शुरू हुई थी ?
A. 1949 ई.
B. 1950 ई.
C. 1952 ई.
D. 1951 ई.
Ans: D
3. भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना ....... मॉडल पर आधारित थी:
A. महलनोबिस मॉडल
B. हैरोड डोमर मॉडल
C. बंबई योजना
D. इनमें से कोई नहीं
Ans: B
4. भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना का प्रमुख लक्ष्य क्या था ?
A. उद्योगों का विकास
B. कृषि का विकास
C. बुनियादी ढांचे का विकास
D. बंदरगाहों का विकास
Ans: B
5. किस पंचवर्षीय योजना के दौरान भारत ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था?
A. चौथी पंचवर्षीय योजना
B. तीसरी पंचवर्षीय योजना
C. छठी पंचवर्षीय योजना
D. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना
Ans: D
भारतीय अर्थव्यवस्था (सेवा क्षेत्र) पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
6. किस पंचवर्षीय योजना के दौरान भारत ने मिश्रित अर्थव्यवस्था चुनी थी ?
A. पहली
B. दूसरी
C. तीसरी
D. चौथी
Ans: B
7. भारत में योजना अवकाश कब घोषित किया गया था?
A. तीसरी पंचवर्षीय योजना के बाद
B. चौथी पंचवर्षीय योजना के बाद
C. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना के बाद
D. छठी पंचवर्षीय योजना के बाद
Ans: A
8. ‘जवाहर रोजगार योजना’....... के दौरान शुरू की गई थी ।
A. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना
B. छठी पंचवर्षीय योजना
C. आठवीं पंचवर्षीय योजना
D. सातवीं पंचवर्षीय योजना
Ans: D
9. ........ के बीच तीन वार्षिक योजनाएँ लागू की गई थीं.
A. 1969-1972
B. 1966-1969
C. 1986-1989
(D)1988-1991
Ans: B
10. ‘राष्ट्रीय विकास परिषद’ में ... शामिल होते है ।
A. योजना आयोग के सदस्य
B. राज्यों के राज्यपाल
C. राज्यों के मुख्यमंत्री
D. A और C
Ans: D