जैन धर्म के तीर्थंकर पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी सेट V

Jan 25, 2019, 15:16 IST

जैन धर्म में तीर्थंकर उस व्यक्ति को बोलते हैं जिसने स्वयं तप के माध्यम से आत्मज्ञान (केवल ज्ञान) प्राप्त किया हो। जैन धर्म में अब तक 24 तीर्थंकर हुए हैं। इस लेख में हमने जैन धर्म के तीर्थंकर पर आधारित सेट V में 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

GK Quiz on Ancient Indian History: Jain Dharma and Tirthankara Set V HN
GK Quiz on Ancient Indian History: Jain Dharma and Tirthankara Set V HN

जैन धर्म में तीर्थंकर उस व्यक्ति को बोलते हैं जिसने स्वयं तप के माध्यम से आत्मज्ञान (केवल ज्ञान) प्राप्त किया हो। जैन धर्म में अब तक 24 तीर्थंकर हुए हैं। जैन ग्रंथों के अनुसार, ऋषभदेव आदिनाथ प्रथम तीर्थंकर थे और भगवान महावीर जैन धर्म के चौंबीसवें (24वें) तीर्थंकर है।

1. सुमतिनाथ तीर्थंकर का जन्म किसके गर्भ से हुआ था?

A. तारा

B. मरूदेवी

C. विजया

D. सुमंगला

Ans: D

Explanation: सुमतिनाथ का जन्म इक्ष्वाकु वंश के राजा मेघप्रय की पत्नी रानी सुमंगला के गर्भ से हुआ था। इसलिए, D सही विकल्प है।

2. निम्नलिखित में से किस नक्षत्र में सुमतिनाथ तीर्थंकर का जन्म हुआ था?

A. शतभिषा नक्षत्र

B. धनिष्ठा नक्षत्र

C. श्रवण नक्षत्र

D. मघा नक्षत्र

Ans: D

Explanation: सुमतिनाथ जैन धर्म के पाँचवें तीर्थंकर थे। सुमतिनाथ का जन्म इक्ष्वाकु वंश के राजा मेघप्रय की पत्नी रानी सुमंगला के गर्भ से मघा नक्षत्र में वैशाख शुक्ल अष्टमी को पावन नगरी अयोध्या में हुआ था। इसलिए, D सही विकल्प है।

3. सुमतिनाथ तीर्थंकर के गंधारों की संख्या कितनी थी?

A. 50

B. 100

C. 150

D. 200

Ans: B

Explanation: जैन पुराणों के अनुसार, सुमतिनाथ के गणधरों की संख्या 100 थी। इसलिए, B सही विकल्प है।

4. सुमतिनाथ तीर्थंकर का पहला गंधार कौन था?

A. भानुराज

B. विश्वसेन

C. कृतवर्मा

D. चरम स्वामी

Ans: D

Explanation: सुमतिनाथ तीर्थंकर का पहला गंधार का नाम चरम स्वामी था। इसलिए, D सही विकल्प है। 

5. निम्नलिखित में से किस हिंदी महीने में सुमतिनाथ तीर्थंकर ने दीक्षा प्राप्त की थी?

A. वैशाख

B. ज्येष्ठा

C. चैत्र

D. मघा

Ans: A

Explanation: सुमतिनाथ को वैशाख शुक्ल नवमी को दीक्षा की प्राप्ति हुई थी। इसलिए, A सही विकल्प है।

भारतीय इतिहास के ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

6. सुमतिनाथ तीर्थंकर को शिक्षा (ज्ञान) कहाँ प्राप्त हुई थी?

A. अयोध्या

B. नासिक

C. उज्जैन

D. किसकिन्दा

Ans: A

Explanation: सुमतिनाथ को वैशाख शुक्ल नवमी को पावन नगरी अयोध्या में दीक्षा की प्राप्ति हुई थी। इसलिए, A सही विकल्प है।

7. सुमतिनाथ तीर्थंकर ने 'कैवल्य ज्ञान' प्राप्त करने के लिए कितने वर्षो तक कठोर तप किया था?

A. 10

B. 20

C. 30

D. 40

Ans: B

Explanation: 20 वर्ष तक कठोर तप के बाद अयोध्या में ही चैत्र शुक्ल एकादशी को सुमतिनाथ तीर्थंकर को 'कैवल्य ज्ञान' की प्राप्ति हुई थी। इसलिए, B सही विकल्प है।

8. निम्नलखित में से किस वृक्ष के नीचे सुमतिनाथ तीर्थंकर ने कैवल्य ज्ञान प्राप्त किया था?

A. देवदार

B. नीम

C. प्रियंगु

D. वट

Ans: C

Explanation: 20 वर्ष तक कठोर तप के बाद अयोध्या में ही चैत्र शुक्ल एकादशी को 'प्रियंगु' वृक्ष के नीचे सुमतिनाथ तीर्थंकर को 'कैवल्य ज्ञान' की प्राप्ति हुई थी। इसलिए, C सही विकल्प है।

9. सुमतिनाथ तीर्थंकर ने निर्वाण कहाँ प्राप्त किया था?

A. सम्मेद शिखर

B. पारसनाथ

C. गिरनार

D. पावापुर

Ans: A

Explanation: जैन कथानुसार भगवान श्री सुमतिनाथ चैत्र शुक्ल एकादशी को ही सम्मेद शिखर पर निर्वाण को प्राप्त हुआ था। इसलिए, A सही विकल्प है।

10. सुमतिनाथ तीर्थंकर दीक्षा प्राप्ति के पश्चात् 2 दिन बाद निम्नलिखित में किसका सेवन करने के बाद प्रथम पारणा किया था?

A. दूध

B. माखन

C. खीर

D. घी

Ans: C

Explanation: सुमतिनाथ तीर्थंकर ने दीक्षा प्राप्ति के पश्चात् 2 दिन बाद खीर से प्रथम पारणा किया था। इसलिए, C सही विकल्प है।

भारतीय दर्शनशास्त्र के विधर्मिक स्कूलों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News