भारत की राजनीतिक संरचना: भारत में नागरिकता पर प्रश्नोत्तरी

Jan 18, 2019, 13:49 IST

जागरण जोश, UPSC/PCS/SSC/CDS तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों की मदद के लिए “भारत में नागरिकता” पर 10 प्रश्नों की एक प्रश्नोत्तरी दे रहा है। उम्मीद है कि यह क्विज सभी प्रतियोगियों की सफलता में सहायक होगी।

GK Quiz on Indian Polity Citizenship in India HN
GK Quiz on Indian Polity Citizenship in India HN

जागरण जोश, UPSC/PCS/SSC/CDS तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों की मदद के लिए भारत में नागरिकता पर 10 प्रश्नों की एक प्रश्नोत्तरी दे रहा है। उम्मीद है कि यह क्विज सभी प्रतियोगियों की सफलता में सहायक होगी।

1. अनुच्छेद 5 से लेकर 11 तक का सम्बन्ध किससे है ?

A. संघ और राज्य क्षेत्रों से

B. मौलिक अधिकार

C. नागरिकता

D. निम्न में से कोई नही

Ans: C

2. निम्न में से कौन सा कथन असत्य है ?

A. भारत में नागरिक जन्म से या प्राकृतिक रूप से राष्ट्रपति बनने की योग्यता रखते हैं

B. अमेरिका में केवल जन्म से नागरिक ही राष्ट्रपति बन सकता है

C. भारत में नागरिकता अधिनियम, 1955 लागू है

D. भारतीय संविधान के भाग III में नागरिकता के बारे में कहा गया है

Ans: D

3. भारत में नागरिकता हासिल करने के कौन सा तरीका वैध है ?

A. जन्म से

B. वंश के आधार पर

C. क्षेत्र समाविष्टि द्वारा

D. उपर्युक्त सभी  

Ans: D

4. निम्न में से कौन सा कथन गलत है ?

A. भारत में एकल नागरिकता का प्रबंध है

B. भारत में केंद्र और राज्यों की नागरिकता अलग अलग होती है

C. भारत में एकल नागरिकता ब्रिटेन के संविधान से ली गयी है

D. एक व्यक्ति जन्म से भारतीय माना जायेगा यदि वह या उसके माता पिता अविभाजित भारत में पैदा हुए हों  

Ans: B

5. भारत की नागरिकता किस तरह से समाप्त की जा सकती है ?

A. स्वैच्छिक त्याग से

B. बर्खास्तगी द्वारा

C. नागरिकता से वंचित करके

D. उपर्युक्त सभी

Ans: D

6. प्रवासी भारतीय नागरिक किसे कहते हैं ?

A. नागरिकता अधिनियम 1955 के प्रवासी भारतीय नागरिक के रूप में दर्ज कोई व्यक्ति

B. गृह मंत्रालय द्वारा 2002 के बाद से PIO कार्ड धारक के रूप में दर्ज कोई व्यक्ति

C. एक विदेशी नागरिक जो कि 26 जनवरी 1950 को भारत का नागरिक होने की योग्यता रखता हो

D. a और c

Ans: D

7. निम्न में से कौन सा कथन ‘भारतीय मूल के कार्ड धारक व्यक्ति’ (PIO) के बारे में सत्य है ?

A. PIO कार्ड धारक भारत में शोधकार्य, पर्वतारोहण जैसे कार्य बिना सरकारी आज्ञा के कर सकता है

B. यदि PIO कार्ड धारक 7 वर्षों से भारत में रह रहा है तो उसे (आवेदन करने पर) भारत की नागरिकता मिल सकती है

C. चीन, नेपाल, श्रीलंका और भूटान के नागरिकों को ही PIO कार्ड दिया जाता है

D. PIO कार्ड धारक पूरा जीवन बिना वीज़ा के भारत की यात्रा कर सकता है

Ans: B

8. OCI कार्ड धारक के बारे में कौन सा कथन सही नही है ?

A. OCI कार्ड धारक को राजनीतिक अधिकारों की समानता होती है

B. उसे भारत में रहने के लिए स्थानीय पुलिस के रजिस्ट्रेशन से छूट मिलती है

C. वह पूरा जीवन बिना वीज़ा के भारत की यात्रा कर सकता है

D. OCI कार्ड पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के नागरिकों को छोड़कर सभी को दिया जाता है

Ans: A

9. निम्न में से कौन सी सुविधा विदेशियों को भारत में नही मिलती है ?

A. धर्म जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर विभेद के विरुद्ध अधिकार

B. संस्कृति एवं शिक्षा सम्बन्धी अधिकार

C. अभिव्यक्ति की आजादी

D. उपर्युक्त में से कोई नही

Ans: D

10. निम्न में से कौन सा सुमेलित नही है ?

A. अनुच्छेद 5 : संविधान लागू होने के समय स्वतंत्रता

B. अनुच्छेद 8 : भारतीय मूल के ऐसे लोगों की नागरिकता जो भारत के बाहर निवास कर रहें हैं

C. अनुच्छेद 7: संसद द्वारा कानून बनाकर नागरिकता अधिकारों का नियमन

D. अनुच्छेद 10: नागरिकता अधिकारों की निरंतरता

Ans: C

राजनीतिक संरचना क्विज

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News