भारत की राजनीतिक संरचना: प्रश्नोत्तरी Set- 18

Jan 7, 2019, 17:58 IST

प्रतियोगी छात्रों के लिए भारतीय राजव्यवस्था पर तैयार की गयी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संग्रह है। इसका उद्देश्य  छात्रों के राजव्यवस्था सम्बन्धी ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति (Trend) से अवगत कराना है।

GK Quiz on Indian Polity SET 18 HN
GK Quiz on Indian Polity SET 18 HN

प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रकाशित भारतीय राजव्यवस्था पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संग्रह है। इसका उद्देश्य  छात्रों के राजव्यवस्था सम्बन्धी ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति (Trend) से अवगत कराना है।

1. निम्न में से कौन से चुनाव केन्द्रीय निर्वाचन आयोग की देख-रेख में आयोजित नहीं किये जाते हैं?

A. भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव

B. राज्य विधानमंडलों के चुनाव

C. राज्य के स्थानीय निकायों का चुनाव

D. लोकसभा व राज्यसभा के चुनाव

Ans: C

2. भारतीय संविधान की नौंवीं अनुसूची, किस संविधान संशोधन द्वारा संविधान में जोड़ी गयी ?

A. प्रथम

B. आठवें

C. नौंवें

D. बयालीसवें

Ans: A

3. भारत के संविधान की कौन सी विशेषता यह संकेत करती है कि वास्तविक कार्यपालिका शक्ति प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाले मंत्रिपरिषद में निहित होगी?  

A. संघवाद

B. प्रतिनिधिक विधायिका

C. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार

D. संसदीय लोकतंत्र

Ans: D

4. निम्नलिखित में किसे देश के शासन में निहित मूलभूत तत्वों की संज्ञा प्रदान की गयी है?

A. मौलिक अधिकार

B. मौलिक कर्तव्य

C. राज्य के नीति-निदेशक तत्व

D. मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य

Ans: C

5. स्वतंत्र भारत का प्रथम संघीय बजट किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया था?  

A. जवाहरलाल नेहरु

B. वल्लभभाई पटेल

C. आर.के.षणमुखम शेट्टी

D. मोरार जी देसाई

Ans: C

भारत की राजनीतिक संरचना: राज्य विधान मंडल पर प्रश्नोत्तरी

6. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त से सम्बंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही नहीं है?

A. इसकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

B. इसे उसी प्रक्रिया द्वारा पद से हटाया जा सकता है जो उच्चतम न्यायलय के न्यायाधीश के लिए दी गयी है।  .

C. अन्य निर्वाचन आयुक्तों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है।

D. टी.स्वामीनाथन भारत के प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।

Ans: D

7. निम्न में से कौन सा भारतीय संविधान में दिया गया मौलिक कर्त्तव्य नहीं है?

A. सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना।

B. प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण व सुधार करना।

C. महिलाओं का सम्मान करना

D. वैज्ञानिक सोच व जिज्ञासु प्रवृत्ति का विकास करना

Ans: C

8. भारत में केन्द्रीय मंत्रिपरिषद किसके प्रति उत्तरदायी है?

A. राज्यसभा

B. राष्ट्रपति

C. लोकसभा

D. प्रधानमंत्री

Ans: C

9. किस अधिनियम का भारतीय संविधान के निर्माण पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है?

A. भारत शासन आधिनियम, 1919

B. भारत शासन आधिनियम,1935

C. भारत शासन आधिनियम,1915

D. भारत शासन आधिनियम,1909

Ans: B

10. भारत के उच्चतम न्यायलय की स्थापना किसके द्वारा की गयी थी?

A. पिट्स इंडिया एक्ट, 1784

B. रेग्युलेटिंग एक्ट,1773

C. चार्टर एक्ट,1793

D. चार्टर एक्ट,1813

Ans: B

भारत की राजनीतिक संरचना: भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रश्नोत्तरी

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News