शहद को आयुर्वेद में लाभकारी बताया गया है, जो कि औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में यह हमारी सेहत के लिए लाभकारी है। यही वजह है कि भारत में शहद उत्पादन के लिए मधुमक्खी पालन किया जाता है, जो कि व्यवसाय के रूप में फल-फूल रहा है।
आपने भारत के अलग-अलग शहद उत्पादक राज्यों और शहरों के बारे में सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला शहद के शहर के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
शहद को आयुर्वेद में लाभकारी बताया गया है, जो कि औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में यह हमारी सेहत के लिए लाभकारी है। यही वजह है कि भारत में शहद उत्पादन के लिए मधुमक्खी पालन किया जाता है, जो कि व्यवसाय के रूप में फल-फूल रहा है।
इस कड़ी में उत्तर प्रदेश राज्य भी अछूता नहीं है, जहां बड़े स्तर पर मधुमक्खी पालन कर शहद का उत्पादन किया जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में शहद का उत्पादन किया जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला शहद के शहर के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 17 नगर निगम, 822 सामुदायिक विकास खंड और 351 तहसील हैं। प्रदेश चार संभागों में बंटा हुआ है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
उत्तर प्रदेश में शहद का शहर
अब सवाल है कि आखिर किस शहर को शहद का शहर का भी कहा जाता है, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर को शहद के शहर के रूप में भी जानते हैं।
पढ़ेंः भारत के किस शहर का तिरंगा बर्फी से है संबंध, जानें
क्यों कहा जाता है शहद का शहर
अब सवाल है कि आखिर सहारनपुर शहर को ही हम शहद का शहर क्यों कहते हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक शहद का उत्पादन सहारनपुर जिले में होता है। यही वजह है कि इस जिले को हम शहद के शहर के रूप में भी जानते हैं।
कितना होता है शहद का उत्पादन
अब हम यह जान लेते हैं कि यहां शहद का कितना उत्पादन होता है ? आपको बता दें कि यहां करीब 8 से 10 हजार कुंटल तक शहद का उत्पादन किया जाता है। ऐसे में यहां हजारों लोग शहद उत्पादन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। यहां उत्पादित होने वाले शहद को विदेशों में भी भेजा जाता है। ऐसे में भारत की ओर से सहारनपुर सबसे अधिक निर्यात भी करता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation