T20 World Cup 2024 Semi Final: जीत से बस एक कदम दूर 'हिटमैन' के चैंपियन, दो अजेय टीमें पहली बार फाइनल में
टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मेंइंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. सेमीफाइनल 2 की विजेता टीम 29 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी. बता दें कि पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. फाइनल में जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा.
टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मेंइंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. सेमीफाइनल 2 की विजेता टीम 29 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी. बता दें कि पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. फाइनल में जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा. दूसरा सेमीफाइनल गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया.
टीम इंडिया फाइनल में:
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा फाइनल मुकाबला.

देखें: T20 World Cup 2024 Channel Number List: मोबाइल हो या टीवी कब और किस चैनल पर दिखेगा Super-8 के मैच?
IND vs ENG Semi Final: 10:45 बजे ग्राउंड का होगा मुआयनाअगला निरीक्षण रात 10:45 बजे (IST) है, उसके बाद मैच पर निर्णय लिया जायेगा. -Update 27 June 2024 (IST) 10:37 PM IND vs ENG भारतीय समयानुसार रात 12:10 तक नहीं कटेगा ओवर: आईसीसी के 250 मिनट के नियम के अनुसार, भारतीय समयानुसार रात 12:10 तक कोई भी ओवर कट नहीं किया जाएगा. -Update 27 June 2024 (IST) 10:26 PM IND vs ENG latest update 10-10 ओवर्स का खेल जरुरी: यदि बारिश के कारण 10-10 ओवर्स का खेल नहीं हो पाता है, तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी. -Update 27 June 2024 (IST) 10:20 PM IND vs ENG बारिश रुकीबारिश फिर रुक गयी है, मैच जल्द ही शुरू हो सकता है. ग्राउंड से कवर हटा दिए गए है. मैदान पर धुप फिर से खिल गयी है. -Update 27 June 2024 (IST) 10:16 PM IND vs ENG Score भारत का स्कोर:भारत बनाम इंग्लैंड 8 ओवर में 65/2 रोहित शर्मा- 37* सूर्यकुमार यादव- 13* -Update 27 June 2024 (IST) 10:00 PM IND vs ENG Score सूर्या और रोहित ने भारत को संभाला:कप्तान रोहित शर्मा और धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अहम मुकाबले में भारतीय पारी को आगे ले जा रहे है. लेकिन एक बुरी खबर बारिश ने फिर से आई और मैच रुका. -Update 27 June 2024 (IST) 09:54 PM IND vs ENG कप्तान के भरोसे टीम इंडिया:भारत ने दो विकेट जल्दी ही खो दिए है, विराट का ख़राब फॉर्म एक बार फिर देखने को मिला. वहीं पन्त भी जल्दी आउट हो गए है. -Update 27 June 2024 (IST) 09:52 PM IND vs ENG गयाना में फुटबॉल! भारत के रन मशीन विराट कोहली और ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ग्राउंड पर फुटबॉल खेल रहे हैं. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि ग्राउंड को जल्द ही मैच के लिए तैयार कर लिया जायेगा. जुड़े रहिये लेटेस्ट अपडेट के लिए, -Update 27 June 2024 (IST) 08:21 PM IND vs ENG बारिश का लेटेस्ट अपडेट:ग्राउंड मैन लगातार मैदान को सुखाने में लगे हुए है, गयाना से ताजा अपडेट यह है कि अंपायर भारतीय समयानुसार 8:30 पर मैदान की जाँच करेंगे उसके बाद टॉस पर निर्णय लिया जायेगा. -Update 27 June 2024 (IST) 08:15 PM India vs England Score ये पांच खिलाड़ी कभी भी पलट सकते है मैच:
-Update 27 June 2024 (IST) 08:09 PM IND vs ENG मैदान सुखाने की तकनीक बेहतर:गयाना में मैदान सुखाने की तकनीक बेहतर है जिस कारण उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मैदान को खेल योग्य बना लिया जायेगा. -Update 27 June 2024 (IST) 08:05 PM भारत बनाम इंग्लैंड: बारिश वापस आ गई!Drizzle Back in Guyana: गयाना में फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई है. ग्राउंडमैन कवर ला रहे हैं, लेटेस्ट अपडेट यहां देखते रहे. -Update 27 June 2024 (IST) 07:56 PM India vs England अच्छी खबर गयाना सेबारिश रुक गयी है. कवर उतर रहे हैं. ग्राउंडमैन अभी काम पर लगे हुए है. जल्द ही टॉस के बाद मैच शुरू होने वाला है. -Update 27 June 2024 (IST) 07:47 PM India vs England बड़ी अपडेट गयाना से बारिश से टॉस में देरी:बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच टॉस में देरी हो गई है. यहां आप लेटेस्ट अपडेट देखते रहे. -Update 27 June 2024 (IST) 07:40 PM India vs England Score आज चलेगा कोहली का बल्ला: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी आज सबकी नजरें होंगी, जिन्होंने अब तक खेले गए पिछले 3 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में 72*, 89* और 50 रन बनाए हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि नॉकआउट स्टेज पर विराट का रिकॉर्ड बेहतर है. -Update 27 June 2024 (IST) 07:31 PM IND vs ENG भारत को अपनी स्पिन तिकड़ी पर भरोसा:गयाना की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए बेहतर मानी जा रही है, जहां टर्न मिलने की पूरी उम्मीद है, ऐसे में भारत अपनी स्पिन तिकड़ी के साथ ही मैदान पर उतरना चाहेगी-
-Update 27 June 2024 (IST) 06:13 PM भारत बनाम इंग्लैंड: हिटमैन रोहित के धुरंधर है तैयार: भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है, टीम के सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे है, खासकर रोहित, सूर्यकुमार, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप और कुलदीप. इनके अतिरिक्त अक्षर पटेल ने भी अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है. -Update 27 June 2024 (IST) 06:03 PM T20 World Cup 2024 Semi Final 2 गयाना में कैसा है टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड: गयाना के स्टेडियम में अभी तक कुल 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए है जहां बाद में बैटिंग करने वाली टीम टीम ने ज्यादा मैच जीते है. यहां देखें आकड़ें-
-Update 27 June 2024 (IST) 05: 53 PM IND vs ENG क्या है गयाना के मौसम का हाल:सेमीफाइनल 2 गयाना में खेला जायेगा, लेकिन वहां का मौसम मैच के समय के अनुसार सही नहीं लग रहा है और ऐसा लग रहा है कि मैच के दौरान बारिश भी हो सकती है- 27 जून, गुरुवार, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे के मौसम का पूर्वानुमान-
-Update 27 June 2024 (IST) 05: 37 PM क्या बारिश के कारण रद्द होगा सेमीफाइनल?सेमीफाइनल में बारिश की भी संभावना व्यक्त की जा रही है, ऐसे में यदि बारिश होती है तो पॉइंट टेबल में इंग्लैंड की टीम से ऊपर होने के कारण भारतीय टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सेमीफाइनल मैच के लिए कोई भी रिज़र्व डे नहीं रखा गया है. -Update 27 June 2024 (IST) 05: 09 PM |
जीतने वाली टीम फाइनल में अफ्रीका से भिड़ेगी:
सेमीफाइनल 2 की विजेता टीम 29 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी. बता दें कि पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. फाइनल में इंग्लैंड पहुंचे या भारत लेकिन फाइनल मुकाबला जोरदार होने वाला है.
यह भी देखें: India vs England T20 World Cup 2024: इंग्लैंड को बाहर करने का क्या है प्लान? कौन होगा गेम चेंजर, देखें यहां
IND vs ENG T20 World Cup 2024 सेमीफाइनल 2 हाई लाइट्स:
यहां आप दोनों IND vs ENG मैच की हर एक डिटेल्स देख सकते है-
| सेमीफाइनल-2 हाईलाइट्स | |
| चैंपियनशिप | ICC टी20 विश्व कप 2024 |
| मैच | सेमी फ़ाइनल 2 भारत बनाम इंग्लैंड |
| वेन्यू | प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना |
| तारीख और समय | 27 जून, शाम 08 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| टॉस | इंग्लैंड |
| फील्ड अंपायर | क्रिस गैफनी और रॉड टकर |
| थर्ड अंपायर | जोएल विल्सन |
| मैच रेफरी | जेफ क्रो |
| भारतीय टीम के कप्तान | रोहित शर्मा |
| इंग्लैंड टीम के कप्तान | जोस बटलर |
पढ़ें: [Latest] T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट
भारत के ये 5 खिलाड़ी हो सकते है गेम चेंजर:
आप नीचे उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम देख सकते है जो भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम रोल निभा सकते है और मैच को किसी भी समय भारत के पक्ष में करने का दम रखते है-
- रोहित शर्मा
- कुलदीप यादव
- जसप्रीत बुमराह
- सूर्यकुमार यादव
- हार्दिक पंड्या
IND vs ENG: मौसम और पिच का क्या है हाल:
IND बनाम ENG मैच गुयाना के द प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे गुयाना नेशनल स्टेडियम भी कहा जाता है. इस स्थान पर, स्पिन आमतौर पर एक प्रमुख भूमिका निभाती है. ऐसे में कुलदीप यादव, जडेजा और अक्षर पटेल का रोल आज के मैच के लिए अहम हो जाता है. भारत की यह स्पिन तिकड़ी इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है.
Semi Final 2 IND vs ENG किस प्लेइंग 11 के साथ उतरी है टीम इंडिया:
भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, रोहित ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.
भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.
IND vs ENG इंग्लैंड के अंतिम 11
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले
IND vs ENG Live Streaming सेमीफाइनल 2 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें:
भारतीय क्रिकेट फैन्स भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2024 सेमीफाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते है. आप इसे स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी और HD चैनलों पर अंग्रेजी कमेंट्री के साथ और हिंदी कमेंट्री के लिए, स्टार स्पोर्ट्स 3 HD चैनल पर देख सकते है.
वहीं मोबाइल पर मैच की लाइव स्ट्रीम ऑनलाइन देखना चाहते हैं वे डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख सकते है. मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा.
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.