नदियों के किनारे बसे हैं भारत के ये शहर, जानें

Aug 2, 2023, 14:43 IST

भारत में आपने कई नदियों के बारे में सुना होगा। ये नदियां न सिर्फ पीने के पानी के लिए उपयोगी हैं, बल्कि अध्यात्मिक रूप से भी इन नदियों का अधिक महत्व है। भारत में नदियों से लोगों की आस्था जुड़ हुई है। यही वजह है कि यहां नदियों को मां का दर्जा दिया गया है और घाटों पर नदियों की आरती की जाती है। हालांकि, क्या आपको भारत के उन शहरों के बारे में पता है, जो नदियों के किनारे बसे हुए हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के कुछ शहरों के बारे में जानेंगे। 

नदियों के किनारे बसे शहर
नदियों के किनारे बसे शहर

भारत में नदियों का अधिक महत्व है। क्योंकि, नदियां न सिर्फ पीने के पानी के लिए उपयोगी हैं, बल्कि कृषि के साथ-साथ ये लोगों की आस्था से भी जुड़ी हुई हैं।

यही वजह है कि भारत में नदियों को मां का दर्जा दिया गया है और इस कड़ी में नदियों की आरती भी की जाती है। क्या आपको भारत के उन शहरों के बारे में पता है, जो नदियों के किनारे बसे हुए हैं।

भारत में ऐसे बहुत से शहर हैं, जो नदियों के किनारे बसे हुए हैं और इन शहरों का इतिहास भी कई वर्षों पुराना है। इस लेख के माध्यम से हम भारत के कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में जानेंगे। 

 

नदियों के किनारे क्यों बसे होते हैं शहर

देश में नदियों के किनारे शहरों के विकसित होने के पीछे व्यापारिक और यातायात प्रमुख कारण थे। दरअसल, प्राचीन काल में यातायात के प्रमुख साधनों में नदी और समुद्र ही माध्यम हुआ करते थे।

इसके साथ ही व्यापारिक दृष्टि से भी सामान को लाने व ले जाने के लिए नदियों के माध्यम से ही शहर तक पहुंचा जाता है। यही वजह है कि नदियों के किनारे शहर विकसित होते चले गए। 

 

वर्तमान में कई ऐसे शहर हैं, जो नदियों के किनारे अध्यात्मिक शहर बन गए हैं। उदाहरण के तौर पर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ शहर हरिद्वार।

ठीक इसी प्रकार गंगा के किनारे बसा हुआ शहर वाराणसी, जिसके इतिहास के बारे में कहा जाता है कि यह शहर इतिहास से भी पुराना है।

ऐसे ही कृष्ण की नगरी कहा जाने वाला मथुरा भी यमुना नदी के किनारे बसा हुआ शहर है।  

 

वर्तमान में नदियों के किनारे बसे हैं ये शहर 

 

नदी

शहर

गंगा

हरिद्वार

यमुना

दिल्ली

गोमती 

लखनऊ

शिप्रा

उज्जैन

विश्वमामित्री

वडोदरा

तापी

सूरत

साबरमती

अहमदाबाद

गोमती

द्वारका

लूनी

अजमेर

चंबल

कोटा

सरयू

अयोध्या

गंगा

कानपुर

चंबल

ग्वालियर

नर्मदा

जबलपुर

झेलम

श्रीनगर

तवी

जम्मू

सतलुज

फिरोजपुर

यमुना

मथुरा

यमुना

यमुनानगर

यमुना

इटावा

गंगा

कन्नौज

गंगा

वाराणसी

गंगा

फरक्का

गंगा और सोन

बिहार

ब्रह्मपुत्र

गुवाहटी

ब्रह्मपुत्र

डिब्रूगढ़

महानदी

संबलपुर

महानदी

कटक

स्वर्णरेखा

जमशेदपुर

तुंगभद्रा नदी

हंपी

गोदावरी

नासिक

मूसी

हैदराबाद

हूगली नदी

कोलकाता

राप्ती नदी

गोरखपुर

कावेरी नदी

तिरूचिरापल्ली

गोदावरी

राजमुंदरी

मंदाकिनी

केदारनाथ

अलकनंदा

बद्रीनाथ

तुंगभद्रा नदी

शिमला



आपको बता दें कि इन नदियों के अलावा भी कई और शहर नदियों के किनारे बसे हुए हैं। इस लेख के माध्यम से हमने भारत के कई प्रमुख शहरों के बारे में बताया है।

अब सवाल यह है कि क्या आपको भारत की सबसे लंबी नदी के बारे में पता है। यदि नहीं, तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर इस बारे में जान सकते हैं। 

 

पढ़ेंः जानें कौन सी है भारत की सबसे लंबी नदी

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News