This is an archived article last updated on Nov 22, 2024. The information may be outdated.

IPL 2025 Start Date: ऑक्शन से पहले ही आ गयी आईपीएल की डेट, कब होगा शुरू और कब है फाइनल, देखें यहां

Last Updated: Nov 22, 2024, 13:54 IST

IPL 2025 Start Date: ऑक्शन से पहले आई बड़ी खबर! आईपीएल 2025 के आयोजन की डेट सामने आ गयी है. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग 14 मार्च 2025 से शुरू होगी और इसका फाइनल 25 मई 2025 को खेला जाएगा. बीसीसीआई ने तीन सालों का शेड्यूल घोषित कर फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है. आप यहां पूरी डिटेल्स देख सकते है.  

IPL 2025 Start Date: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की तारीख की घोषणा कर दी है.
IPL 2025 Start Date: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की तारीख की घोषणा कर दी है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की तारीख की घोषणा कर दी है. मेगा ऑक्शन से पहले BCCI की ओर से यह एक बड़ी घोषणा मानी जा रही है. यह पहली बार है जब बोर्ड ने आईपीएल के अगले तीन सीजन के लिए मार्च से मई तक की फिक्स्ड विंडो तय की है, जिससे फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी का मौका मिलेगा.

यह भी देखें:

 TATA IPL 2025 ऑक्शन में शामिल सभी 574 खिलाड़ियों की लिस्ट यहां देखें

IPL 2025: किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन, और किसने उड़ाये सर्वाधिक पैसे? देखें यहां

कब से शुरू हो रहा आईपीएल 2025:

आईपीएल 2025 का आगाज 14 मार्च 2025 से होगा और फाइनल मुकाबला 25 मई 2025 को खेला जाएगा. इस सीजन में कुल 74 मैच होंगे, जो खिलाड़ियों और फैंस के लिए जबरदस्त रोमांच लेकर आने वाला है.

मेगा ऑक्शन से पहले हुई घोषणा: 

आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा. इसमें कई प्रमुख खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, जिससे टीमों को अपने स्क्वॉड को मजबूत करने का अवसर मिलेगा.

कब खेला जायेगा फाइनल:

आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई 2025 को खेला जाएगा. आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई 2026 को और आईपीएल 2027 का फाइनल 30 मई 2027 को आयोजित होगा. बीसीसीआई ने शेड्यूल पहले से घोषित कर फैंस और टीमों को बेहतर तैयारी का मौका दिया है. 

यह भी देखें:  IPL 2025 Mega Auction: इन 10 खिलाड़ियों की लग सकती है सबसे महंगी बोली, देखें सभी के नाम

आईपीएल 2025 से 2027 तक का शेड्यूल:

आईपीएल 2025: टूर्नामेंट 14 मार्च 2025 से शुरू होकर 25 मई 2025 को फाइनल के साथ समाप्त होगा. अगले तीन सीजन के शेड्यूल आप यहां देख सकते है. 

सीजन

शुरुआत की तारीख

फाइनल की तारीख

कुल मैच

आईपीएल 2025

14 मार्च 2025

25 मई 2025

74

आईपीएल 2026

15 मार्च 2026

31 मई 2026

74

आईपीएल 2027

14 मार्च 2027

30 मई 2027

74

 आईपीएल 2025 में खेले जायेंगे 74 मैच:  

आईपीएल 2025 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जो हालिया सीजन के समान हैं. हालांकि, यह पहले से तय 84 मैचों के मुकाबले कम हैं. इस स्ट्रक्चर्ड शेड्यूल से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और टीमों को बेहतर प्लानिंग का मौका मिलेगा, खासकर जब कई टूर्नामेंट एक साथ होते हैं.

प्रशंसकों के लिए खास पल:

इस घोषणा से न केवल फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों को बल्कि प्रशंसकों को भी अगले तीन सालों के लिए क्रिकेट का शेड्यूल जानने का अवसर मिला है. अब सभी टीमें और फैंस अपनी तैयारियों में जुट सकते हैं.

यह भी देखें:

तत्काल में भी टिकट न मिलने पर, अपनाएं यह तरीका, मिलेगी कन्फर्म सीट!

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 22, 2024, 13:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News