भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें हरियाणा का नाम भी आता है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए देश दुनिया में जाना जाता है। साथ ही, यह राज्य देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए भी प्रसिद्ध है।
इस वजह से इसे भारत में खिलाड़ियों का राज्य भी कहा जाता है। हरियाणा में इन दिनों विधानसभा चुनाव का माहौल गर्म है। राजनीतिक गलियारों में सियासी चर्चाएं तेज हैं। इस बीच अलग-अलग विधानसभाओं में मतदाताओं को साधने की तैयारी हो रही है, जिससे सियासी ताज को जीत के साथ सजाया जा सके।
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा कौन-सी है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
हरियाणा में कुल जिले
हरियाणा में कुल जिलों की बात करें, यहां कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। इन मंडलों में हमें 73 उपमंडल देखने को मिलते हैं। यहां 93 तहसील, 142 विकास खंड, 154 शहर, 46 नगर पालिका, 21 नगर परिषद् और 126 पंचायत समिति हैं।
हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह सिरसा जिला है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह फरीदाबाद जिला है।
सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षर जिला
हरियाणा के सर्वाधिक साक्षर जिले की बात करें, तो यह गुरुग्राम है। वहीं, सबसे कम पढ़ा-लिखा जिला नूंह है।
हरियाणा में कुल विधानसभा सीटें
अब हम यह जान लेते हैं कि हरियाणा में कुल कितनी विधानसभा सीटें हैं, तो आपको बता दें कि यहां कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। इसके अतिरिक्त यहां एक सीट मनोनीत भी है। वहीं, लोकसभा सीटों की बात करें, तो यहां कुल 10 लोकसभा सीटें हैं। राज्यसभा सीटों की बात करें, यहां इनकी संख्या सिर्फ पांच है।
सबसे बड़ी विधानसभा कौन-सी है
हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा की बात करें, तो आपको बता दें कि गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर सीट सबसे बड़ी विधानसभा है।
किस प्रकार है सबसे बड़ी विधानसभा सीट
अब सवाल है कि आखिर किस प्रकार यह सबसे बड़ी विधानसभा सीट है ? तो, आपको बता दें कि साल 2019 के विधासनभा चुनाव में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,78,316 मतदाता थे, जबकि साल 2024 के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में 5,13,052 मतदाता हो गए हैं। ऐसे में यह सबसे बड़ी विधानसभा सीट है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः इतिहास में इस नाम से जाना जाता था हरियाणा का सोनीपत जिला, यहां जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation