दुनिया का सबसे बड़ा तांबा उत्पादक देश कौन-सा है, जानें
दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग खनिज मौजूद हैं। इनमें शामिल है तांबा, जो कि अब तक इस्तेमाल की जाने वाली सबसे पुरानी धातुओं में से एक है। इसके प्रमाण हमें हड़प्पा काल में भी देखन को मिलते हैं, जो कि लौह से अंजान थे, लेकिन पत्थरों के बाद तांबे का इस्तेमाल होने लगा था। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा तांबा उत्पादक देश कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग खनिज मौजूद हैं। इनमें शामिल है तांबा, जो कि अब तक इस्तेमाल की जाने वाली सबसे पुरानी धातुओं में से एक है और आज भी इस धातु का प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है। तांबे के उपयोग के प्रमाण हमें हड़प्पा काल में भी देखन को मिलते हैं, जो कि लौह से अंजान थे, लेकिन पत्थरों के बाद तांबे का इस्तेमाल होने लगा था।
ऐसे में प्राचीन समय से ही सभ्यता के विकास में तांबे का अहम योगदान रहा है। मौजूदा समय में तांबे ने अपनी प्रमुख पहचान बना ली है और दुनिया के अलग-अलग देशों में इसे खदानों से निकालकर घरेलू से लेकर औद्योगिक इकाइयों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा तांबा उत्पादक देश कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा चांदी उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
लचीलेपन से लेकर जंग प्रतिरोध में कामगर
तांबा अपने कई गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें इसके लचीलेपन से लेकर थर्मल कंडक्टिविटी तक शामिल है। इसके साथ ही तांबा विद्युत चालक भी है। साथ ही तांबे का इस्तेमाल बर्तनों के लिए भी किया जाता है, जिसमें भोजन करना लाभकारी माना जाता है। इसी प्रकार तांबा अपनी जंग प्रतिरोधक क्षमता के लिए भी जाना जाता है।

कहां होता है तांबे का अधिक उत्पादन
दुनिया में दक्षिण अमेरिका में तांबे का घर कहा जाता है। भूविज्ञानी सर्वेक्षणों से पता चला है कि दक्षिण अमेरिका में 200 मिलियन टन तांबा मौजूद है।
इस देश में होता है सबसे अधिक तांबा
अब सवाल है कि आखिर किस देश में तांबे का सबसे अधिक उत्पादन होता है, तो आपको बता दें कि चिली देश दुनिया का सबसे बड़ा तांबा उत्पादक देश है। साल 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह देश 5.7 मिलियन टन तांबा खनन के साथ तांबा उत्पादन में शीर्ष स्थान पर आता है।
तीसरी सबसे अधिक उपयोग होने वाली धातु
तांबा दुनिया में तीसरी सबसे अधिक उपयोग होने वाली धातु है। पहले स्थान पर है लौह है, जिसका सबसे अधिक उपयोग किया जाता है और दूसरे स्थान पर एल्यूम्यूनियम है। वहीं, तीसरे स्थान पर तांबा धातु है। आपको बता दें कि प्रकृति में तांबा सल्फर के साथ पाया जाता है। बाद में रसायनिक क्रियाओं के माध्यम से शुद्ध तांबे को प्राप्त किया जाता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.