क्रिकेट इस दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय खेलों में से एक है। अकेले भारत में ही इसके करोड़ों प्रशंसक हैं, जो कि क्रिकेट को खूब पसंद करते हैं और इसे देखते हैं, फिर मैच भारत का हो या फिर किसी अन्य टीमों का, भारत में क्रिकेट को लेकर अधिक दीवानगी है। इस लेख के माध्यम से हम भारत के 10 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत के पांच सबसे बड़े शहर कौन-से हैं, जानें
नरेंद्र मोदी स्टेडियम
नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारत का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जो कि गुजरात में स्थित है। इस स्टेडियम का निर्माण साल 1982 में किया गया था, जब राज्य सरकार द्वारा गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को 50 एकड़ जमीन मिली थी। इसके बाद यह स्टेडियम सिर्फ 9 महीनों में बनकर तैयार हो गया था। यहां कई बड़े मैच खेले गए हैं। पहले इस स्टेडियम का नाम सरदार पटेल स्टेडियम था।
ईडन गार्डन
ईडन गार्डन भारत का सबसे पुराने स्टेडियम है, जो कि कोलकाता में स्थित है। इस स्टेडियम का निर्माण 1864 में किया गया था। इस स्टेडियम में कई बार ऐसा हुआ है, जब दर्शकों की संख्या एक लाख को भी पार कर गई थी।
शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम
रायपुर स्थित शहीर वीर नारायण सिंह स्टेडियम अपनी सुविधाओं के लिए जाना जाता है। इस स्टेडियम की गिनती बड़े स्टेडियमों में होती है, जिसमें एक बार में 65 हजार से अधिक दर्शक मैच देख सकते हैं।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम अपने छोटे और सपाट मैदान के लिए जाना जाता है। इस वजह से यह स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा स्टेडियम माना जाता है।
ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम
त्रिवेन्द्रम का ग्रीनफील्ड स्टेडियम भारत के बड़े स्टेडियमों में शामिल है। यहां पर एक बार में 55,000 दर्शक मैच देख सकते हैं। इसके साथ ही यह देश का पहला पर्यावरण-अनुकूल स्टेडियम भी है।
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम
नवाबों का शहर यानि लखनऊ में स्थित यह स्टेडियम 2017 में बनाया गया था। इसमें एक बार में 50,000 दर्शक एक साथ बैठकर क्रिकेट का आनंद ले सकते हैं।
एम ए चिदंबरम स्टेडियम
चेन्नई में स्थित मुथैया अन्नामलाई चिदंबरम स्टेडियम का निर्माण साल 1916 में किया गया था। इसे भारत का दूसरा सबसे पुराना स्टेडियम भी कहा जाता है। पहले इस स्टेडियम को मद्रास क्रिकेट क्लब ग्राउंड के नाम से जाना जाता था।
जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
यह क्रिकेट स्टेडियम भारत के प्रमुख स्टेडियमों से एक है, जो कि कई वनडे, टेस्ट, टी-20 और आईपीएल मैचों की मेजबानी कर चुका है। इस क्रिकेट स्टेडियम को सीएसके का घरेलू स्टेडियम भी कहा जाता है।
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम
नागपुर स्थित यह क्रिकेट स्टेडियम मैदान के मामले में बड़ा स्टेडियम है। इसकी बाउंड्री बड़ी होने के कारण यहां गेंदबाजी का अलग ही अनुभव है।
बाराबती स्टेडियम
कटक स्थित बाराबती स्टेडियम भारत में 10वां सबसे बड़ा स्टेडियम है। इसकी स्थापना 1958 में की गई थी और यहां पर 1982 में पहला वनडे मैच खेला गया था।
संख्या | स्टेडियम | क्षमता | शहर |
1 | नरेंद्र मोदी स्टेडियम | 1,32,000 | अहमदाबाद |
2 | ईडन गार्डन्स | 68,000 | कोलकाता |
3 | शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | 65,000 | रायपुर |
4 | राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | 55,000 | हैदराबाद |
5 | ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम | 55,000 | तिरुवनंतपुरम |
6 | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम | 50,000 | लखनऊ |
7 | एम। एक। चिदम्बरम स्टेडियम | 50,000 | चेन्नई |
8 | जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | 50,000 | रांची |
9 | विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम | 45,000 | नागपुर |
10 | बाराबती स्टेडियम | 45,000 | कटक |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation