मध्य प्रदेश भारत के मध्य में स्थित है, जो कि अपनी कला, संस्कृति, इतिहास और विविधताओं के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इस राज्य को हम भारत के दिल के रूप में भी जानते हैं। भारत का यह राज्य देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि पूरे भारत का करीब 9.3 फीसदी हिस्से पर है।
राज्य में अलग-अलग मंडल मौजूद हैं, जिनमें अलग-अलग जिले आते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
मध्य प्रदेश में कुल जिले
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि मध्य प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ? आपको बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य कुल 30,82,252 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसमें कुल 10 संभाग आते हैं, जिनमें कुल 55 जिले आते हैं। इन जिलों के अतिरिक्त यहां 313 विकासकखंड, 400 से अधिक शहर, 50 से अधिक जिला पंचायत, 54 हजार से अधिक ग्राम और 300 के करीब नगर परिषद् मौजूद हैं।
मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या
साल 2011 में भारत में जनगणना दर्ज की गई थी। इसके बाद साल 2021 में जनगणना होनी थी, लेकिन कोविड की वजह से यह नहीं हो सकी। ऐसे में साल 2011 में मध्य प्रदेश की जनसंख्या 7 करोड़ 26 लाख 26 हजार 809 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 5.99 फीसदी थी। जनसंख्या के हिसाब से मध्य प्रदेश भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य दर्ज किया गया था।
मध्य प्रदेश में शहरी और ग्रामीण जनसंख्या
मध्य प्रदेश की ग्रामीण जनसंख्या की बात करें, तो यह 5,25,57,404 दर्ज की गई थी। वहीं, शहरी जनसंख्या की बात करें, तो यह 200,69,405 दर्ज की गई थी। इससे हमें यह पता चलता है कि मध्य प्रदेश में अधिकांश लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं।
मध्य प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला
अब सवाल है कि मध्य प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह हरदा जिला है। हरदा जिला कुल 998.41 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। साल 2011 में इस जिले की जनसंख्या 5 लाख 70 हजार 465 दर्ज की गई थी। ऐसे में यह जिला पूरे राज्य में सबसे कम आबादी वाला जिला है। आपको यह भी बता दें कि हरदा जिला समुद्र तल से करीब 320 मीटर ऊंचा है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्य्यन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation