राज्यपाल से सम्बंधित अनुच्छेदों की सूची

भारतीय संविधान के छठे भाग के अनुच्छेद 153 से 167 तक राज्य कार्यपालिका के बारे में बताया गया है. राज्य कार्यपालिका में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री परिषद् और राज्य के महाधिवक्ता शामिल होते हैं. राज्यपाल, राज्य का कार्यकारी प्रमुख होता है. इस लेख में राज्यपाल से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण अनुच्छेदों के बारे में बताया गया है.

Mar 14, 2018, 05:51 IST
List of Articles related to Governor of state
List of Articles related to Governor of state

भारतीय संविधान के छठे भाग के अनुच्छेद 153 से 167 तक राज्य कार्यपालिका के बारे में बताया गया है. राज्य कार्यपालिका में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री परिषद् और राज्य के महाधिवक्ता शामिल होते हैं. राज्यपाल, राज्य का कार्यकारी प्रमुख होता है.

इस लेख में राज्यपाल से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण अनुच्छेदों के बारे में बताया गया है.

संविधान ने राज्यपाल के पद के लिए निम्नलिखित अर्हताओं का निर्धारण किया है;

1. उसे भारत का नागरिक होना चाहिए

2. वह 35 वर्ष की उम्र पूरी कर चुका हो

राज्यपाल की नियुक्ति के लिए सबसे शर्त यह है कि उसे विधानमंडल या संसद का सदस्य नही होना चाहिए.यदि कोई इस पद पर है और उसे राज्यपाल बना दिया गया है तो उसे राज्यपाल के पद धारण करने की तिथि से यह पद त्यागना पड़ेगा.

समय के साथ इसमें अन्य परम्पराएँ भी जुड़ गयी हैं; जैसे

1. उसे उस राज्य का नही होना चाहिए जहाँ का उसे राज्यपाल बनाया गया है.

2. राष्ट्रपति को राज्यपाल की नियुक्ति करते समय राज्य के मुख्यमंत्री से परामर्श करना चाहिए

हालाँकि इन दोनों ही परम्पराओं का कई बार उल्लंघन किया गया है.

राज्यपाल से सम्बंधित अनुच्छेद इस प्रकार हैं;

                 अनुच्छेद

            विषय वस्तु

              153

      राज्यों में राज्यपाल होगा

              154

      राज्य की कार्यपालक शक्ति

              155

      राज्यपाल की नियुक्ति

              156

      राज्यपाल का कार्यकाल

              157

      राज्यपाल के नियुक्त होने के लिए अर्हता

              158

      राज्यपाल कार्यालय के लिए दशाएं

              159

     राज्यपाल द्वारा शपथ ग्रहण

              160

     आकस्मिक परिस्तिथियों में राज्यपाल के कार्य

              161

     राज्यपाल की क्षमादान आदि की शक्ति

              162

     राज्य की कार्यपालक शक्ति की सीमा

              163

     मंत्रिपरिषद का राज्यपाल को सहयोग तथा सलाह देना

              164

    मंत्रियों से सम्बंधित अन्य प्रावधान जैसे कार्यकाल, नियुक्ति और वेतन आदि

              165

       राज्य का महाधिवक्ता

              166

    राज्य की सरकार द्वारा संचालित कार्यवाही

              167

    राज्यपाल को सूचना देने का मुख्यमंत्री का दायित्व

              174

    राज्य विधायिका का सत्र, सत्रावसान तथा उसका भंग होना

              175

   राज्यपाल का राज्य विधायिका के किसी अथवा  दोनों सदनों को संबोधित करने का अधिकार या सन्देश देने का अधिकार

              176

   राज्यपाल द्वारा विशेष संबोधन

              200

   विधेयक पर सहमती

              201

   राज्यपाल द्वारा विधेयक को राष्ट्रपति के विचार के लिए सुरक्षित रखना

              213

   राज्यपाल द्वारा अध्यादेश जारी करने की शक्ति

              217

   राज्यपाल की उच्च न्यायालय के न्यायधीशों की नियुक्ति के मामले में राष्ट्रपति की सलाह लेना

              233

   राज्यपाल द्वारा जिला न्यायधीशों की नियुक्ति

              234

   राज्यपाल द्वारा न्यायिक सेवा  के लिए नियुक्ति (जिला न्यायधीशों की नियुक्ति नही)

इस लिस्ट को पढने के आधार पर आप यह कह सकते हैं कि एक राज्य के सभी विधायी कार्य राज्यपाल के इर्द गिर्द घुमते रहते हैं. राज्यपाल किसी विधेयक के कानून बनने से लेकर उच्च न्यायालय के न्यायधीशों की नियुक्ति के मामले में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

भारतीय संविधान के 80 महत्वपूर्ण अनुच्छेदों की सूची: एक नजर में

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News