ऑस्कर पुरस्कार सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जिसे फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों की उत्कृष्टता को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है। इसे अकादमी पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है। इस पुरस्कार में 24 श्रेणी शामिल हैं, जो फिल्म उद्योग में कलात्मक और तकनीकी योग्यता के लिए दिए जाते हैं। यह पुरस्कार अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
यह विश्व का सबसे पुराना सिनेमा जगत को दिया जाने वाला पुरस्कार समारोह है और इसके समकक्ष के ग्रेमी पुरस्कार (संगीत के लिए), एमी पुरस्कार (टेलीविजन के लिए) और टोनी पुरस्कार (थिएटर के लिए) अकादमी पर आधारित हैं।
पुरस्कार विजताओं को एक स्वर्ण प्रतिमा की एक प्रति दी जाती है, जिसे आधिकारिक तौर पर 'अकादमी अवार्ड मेरिट' और आमतौर पर 'ऑस्कर' के रूप में जाना जाता है। पुरस्कार के प्रतीक चिह्न के रूप में भेंट की जाने वाली ऑस्कर प्रतिमा का आधिकारिक नाम एकेडमी अवार्ड ऑफ मेरिट है। एमजीएम के कला निदेशक सेड्रिक गिबॉन्स ने ऑस्कर प्रतिमा का शुरुआती डिजायन तैयार किया था।
ऑस्कर पुरस्कार विजेताओं की सूची 2019
पुरस्कार श्रेणी (Award Category) | विजेता (Winner) |
बेस्ट फिल्म | ग्रीन बुक |
बेस्ट ऐक्टर इन अ लीडिंग रोल | रामी मालेक |
बेस्ट ऐक्ट्रेस इन अ लीडिंग रोल | ओलिविया कोलमन |
बेस्ट फॉरन फिल्म | रोमा |
बेस्ट डायरेक्टर: | अलफॉन्सो क्यूरॉन (रोमा) |
बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेस | रेजिना किंग, फिल्मः इफ बील स्ट्रीट कुड टॉक |
बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर | माहर्शाला अली, फिल्म: ग्रीन बुक |
बेस्ट ऐनिमेटेड फीचर फिल्म | स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स |
बेस्ट ऐनिमेटेड शॉर्ट फिल्म | बाओ (BAO) |
बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट | पीरियड. एंड ऑफ सेंटेस |
बेस्ट विजुअल इफेक्ट | फर्स्ट मैन |
बेस्ट लाइव ऐक्शन शॉर्ट फिल्म | स्किन |
बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले | ग्रीन बुक |
बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीन प्ले | ब्लैकलेंसमैन |
बेस्ट ऑरिजनल स्कोर | ब्लैक पैंथर |
बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग | शैलो (लेडी गागा) |
कॉस्ट्यूम डिजाइन | रुथ कार्टर |
उपरोक्त सूची 91वें अकादमी पुरस्कार के विजेता की है, जिसे ऑस्कर पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation