ISO द्वारा बनाये गए मानकों की सूची

Mar 6, 2018, 02:17 IST

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन ( (International Organisation for Standardisation– ISO) की स्थापना 23 फरवरी, 1947 में जेनेवा में हुई थी. यह एक गैर-सरकारी संगठन है. यह संगठन विश्व में वस्तुओं एवं सेवाओं की गुणवत्ता के मापदंड निर्धारित करती है. अभी तक ISO ने लगभग 22041 अंतरराष्ट्रीय मानक को प्रकाशित किया है. इसके मानक प्रमाण पत्र उद्योग कृषि, प्रौद्योगिकी, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. वर्तमान में इसके 162 देश सदस्य हैं और इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है.

Standards developed by the ISO
Standards developed by the ISO

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन ( (International Organisation for Standardisation– ISO) की स्थापना 23 फरवरी, 1947 में जेनेवा में हुई थी. यह एक गैर-सरकारी संगठन है. ISO विश्व में वस्तुओं एवं सेवाओं की गुणवत्ता के मापदंड निर्धारित करती है. अभी तक ISO ने लगभग 22041 अंतरराष्ट्रीय मानक को प्रकाशित किया है. ISO के मानक प्रमाण पत्र उद्योग कृषि, प्रौद्योगिकी, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. वर्तमान में इसके 162 देश सदस्य हैं और इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है.
ISO; अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वस्तुओं, सेवाओं और प्रणालियों की गुणवत्ता, सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए मानक बनाता है और जो उत्पाद और सेवाएँ ISO द्वारा तय किये गए मानकों पर खरे उतरते हैं उनको बेचना किसी भी कम्पनी के लिए बहुत आसान हो जाता है.
ISO द्वारा जारी किये गए मुख्य मानकों के नाम इस प्रकार हैं;

       क्र.सं.

         मानक का नाम

             क्षेत्र  

 1.

   ISO 9001

  गुणवत्ता प्रबंधन

 2.

   ISO 14001

  पर्यावरण प्रबंधन

 3.

   ISO 22000

  खाद्य सुरक्षा प्रबंधन

 4.

   ISO 13485

  चिकित्सा उपकरण

 5.

   ISO 20121

  सस्टेनेबल आयोजन (Sustainable Events)

 6.

   ISO 639

  भाषा कोड

 7.

   ISO 45001

  व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा

 8.

   ISO 4217

  मुद्रा कोड

 9.

   ISO 37001

  विरोधी रिश्वत प्रबंधन प्रणाली

 10.

   ISO/IEC 17025

  परीक्षण और जाँच प्रयोगशालाएं

 11.

   ISO 26000

  सामाजिक उत्तरदायित्व

 12.

   ISO 8601

  दिनांक और समय का प्रारूप

 13.

   ISO 31000

  जोखिम प्रबंधन

 14.

   ISO 3166

  देश कोड (Country Codes)

 15.

   ISO 50001

  ऊर्जा प्रबंधन

 16.

   ISO/IEC 27001

  सूचना सुरक्षा प्रबंधन

I.S.O. द्वारा तय किये गए मानक विभिन्न संगठनों और कंपनियों के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं. कम्पनी और संगठन यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके उत्पाद और सेवाएँ लोगों की आकांक्षाओं के ऊपर खरे उतर सकें और ISO इस काम में इनकी मदद करता है.

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उपरोक्त प्रमाण पत्रों के नाम और उनके संबंधित क्षेत्र के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं. इसलिए विद्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे इन प्रमाण पत्रों के बारे में जानकारी ठीक से कण्ठस्य कर लें.

बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध शीर्ष 30 कंपनियों की सूची

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News