आम को फलों का राजा कहा जाता है। यह एक ऐसा फल है, जिसे अमूमन हर व्यक्ति पसंद करता है। यही वजह है कि भारत से लेकर विदेशों तक इस फल की हमेशा मांग बनी रहती है। भारत में गर्मी के मौसम में इस फल की मांग अधिक बढ़ जाती है।
आपने आम की अलग-अलग किस्मों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा आम कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
कौन-सा है सबसे महंगा आम
दुनिया का सबसे महंगा आम जापान में मिलने वाला तइयो-नो-तमांगो है। यह आम मुख्य रूप से मियाजाकी में पाया जाता है। इस वजह से इसे मियाजाकी आम भी कहा जाता है।
भारत में कहां मिलता है मियाजाकी आम
भारत में मियाजाकी आम पाया जाता है। यह बिहार के पूर्णिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में पाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कितनी है कीमत
मियाजाकी आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत की बात करें, तो यह 2 लाख 70 हजार रुपये किलो तक बिकता है। भारत में फलों के संदंर्भ में यह कीमत बहुत अधिक है।
भारत में कितनी है एक आम की कीमत
भारत में तइयों-नो-तमांगो नस्ल के एक आम की कीमत करीब 21 हजार रुपये तक लग जाती है। इस वजह से यह आम बहुत महंगा होता है। पूर्णिया जिले में इस आम का एक पेड़ मौजूद है, जो कि बीते 25 वर्षों से आम का उत्पादन कर रहा है।
स्वाद में कैसा होता है यह आम
मियाजाकी नस्ल का आम स्वाद में अलग होता है। इस आम को खाने में नारियल और अन्नास का स्वाद आता है।
विशेष रूप से दिया जाता है ध्यान
आम के उत्पादन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है। पेड़ पर आम आने के बाद उसे जालीदार कपड़े से ढका जाता है, जिससे आम का रंग जामुनी रंग का होता है और इसके स्वाद में भी अंतर होता है।
भारत में कौन-सा है सबसे महंगा आम
भारत में सबसे महंगे आम की बात करें, तो यह हापुस और अल्फांसो है। इसके स्वाद की वजह से इसे स्वर्गबूटी भी कहा जाता है। भारत के इस आम को जीआई टैग भी मिला हुआ है। यूरोप में भी इन आमों की अधिक मांग रहती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation