ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत जबरदस्त अंदाज में हुई है, जहां दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.अब तक के मुकाबलों में न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. इंग्लैंड के बेन डकेट इस टूर्नामेंट का अभी तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है, साथ ही उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बना दिया है. टॉम लैथम अब तक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे.
भारत की ओर से इस लिस्ट में युवा बल्लेबाज और उपकप्तान शुभमन गिल का नाम भी है, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में शानदार शतक जड़ा. गिल का यह किसी भी ICC टूर्नामेंट में पहला शतक है. यहां आप उन बल्लेबाजों की लिस्ट देख सकते है जिन्होंने अभी तक टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर बनाये है.
यह भी देखें:
Champions Trophy 2025 Points Table: अपने ग्रुप में कौन-सी टीम टॉप है पर देखें लेटेस्ट पॉइंट टेबल में
कौन है टॉप स्कोरर:
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज बेन डकेट ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है, बेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था. वहीं न्यूजीलैंड के टॉम लैथम दूसरे स्थान पर है.
Highest Run-Scorers List टॉप स्कोरर्स की लिस्ट:
रैंक | खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के |
1 | बेन डकेट | 1 | 1 | 165 | 165.00 | 115.38 | - | - |
2 | टॉम लैथम | 1 | 1 | 118 | - | 113.46 | 10 | 3 |
3 | विल यंग | 1 | 1 | 107 | 107.00 | 94.69 | 12 | 1 |
4 | रयान रिकेल्टन | 1 | 1 | 103 | 103.00 | 97.17 | 7 | 1 |
5 | शुभमन गिल | 1 | 1 | 101 | - | 78.29 | 9 | 2 |
6 | तौहीद हृदोय | 1 | 1 | 100 | 100.00 | 84.75 | 6 | 2 |
7 | रहमत शाह | 1 | 1 | 90 | 90.00 | 97.83 | 9 | 1 |
8 | खुशदिल शाह | 1 | 1 | 69 | 69.00 | 140.82 | 10 | 1 |
9 | जाकेर अली | 1 | 1 | 68 | 68.00 | 59.65 | 4 | - |
10 | जो रूट | 1 | 1 | 68 | 68.00 | 87.18 | - | - |
टॉम लैथम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 118* रनों की पारी खेली और टूर्नामेंट में अब तक के सबसे बड़े स्कोरर था, जिसे इंग्लैंड के बेन डकेट ने तोड़ दिया है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विल यंग (107), शुभमन गिल (101) और तौहीद हृदॉय (100) ने भी शतक जड़े हैं.
चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज:
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (पहले आईसीसी नॉकआउट के रूप में जानी जाती थी) में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में क्रिस गेल ने सबसे अधिक रन बनाए हैं, जबकि महेला जयवर्धने भी टॉप स्कोरर्स की लिस्ट में शामिल हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज:
क्रिस गेल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है, उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया है.
खिलाड़ी | टीम | साल | मैच | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | शतक | अर्धशतक |
क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 2002-2013 | 17 | 2 | 791 | 133* | 3 | 1 |
महेला जयवर्धने | श्रीलंका | 2000-2013 | 22 | 3 | 742 | 84* | 0 | 5 |
क्रिस गेल ने 17 मैचों में 791 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 22 मैचों में 742 रन बनाए और 5 अर्धशतक जड़े. ये दोनों बल्लेबाज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं.
यह भी देखें:
ICC चैंपियंस ट्रॉफी में किसने बनाए सर्वोच्च रन और किसने लिए हैं सर्वोच्च विकेट?
Comments
All Comments (0)
Join the conversation