नेपाल मेंस क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में तूफानी बैटिंग कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किये. एशियन गेम्स में मंगोलिया के खिलाफ नेपाल की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर ये रिकार्ड्स बनाये है. नेपाली बल्लेबाजों ने सबसे तेज शतक से लेकर सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड अपने नाम किये.
नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धरित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 314 रनों का विशाल स्कोर बनाया. 2021 में आईसीसी से मान्यता पाने के बाद मंगोलिया की पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में डेब्यू किया था.
नेपाल की ओर से कुशाल मल्ल ने 50 गेंदों में 8 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 137 रनों की तूफानी पारी खेली वहीं दीपेंद्र सिंह 10 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे.
A huge day for Nepal as the record books are re-written at the #AsianGames 😯
— ICC (@ICC) September 27, 2023
Details 👇https://t.co/cEvzPvgJAL
नेपाल की टीम ने तोड़े कई रिकॉर्ड:
नेपाल ने T20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े टीम स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. साथ ही साथ T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक और सबसे तेज अर्द्धशतक का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अपनी पारी के दौरान नेपाल की टीम ने कुल 26 छक्के लगाये जो किसी भी टीम द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के है.
मौजूदा एशियाई खेलों के ग्रुप मैच में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 314/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया. वह 300 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई.
दीपेंद्र ने तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड:
नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी (Dipendra Singh Airee) ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 टी20 विश्व कप में बनाए गए युवराज सिंह के 16 साल पुराने T20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. दीपेंद्र 10 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे.
T20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज:
गेंद | खिलाड़ी | बनाम | वर्ष |
9 | दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल) | मंगोलिया | 2023* |
12 | युवराज सिंह (भारत) | इंग्लैंड | 2007 |
13 | मिर्जा अहसान (ऑस्ट्रेलिया) | लक्मजमर्ब | 2019 |
14 | कोलिन मुनरो (न्यूजीलैंड) | श्रीलंका | 2016 |
14 | आर सतीशन (रोमानिया) | सर्बिया | 2021 |
15 | क्विंटन डि कॉक (साउथ अफ्रीका) | वेस्टइंडडीज | 2023 |
15 | फैसल खान (सऊदी अरब) | कुवैत | 2019 |
16 | शाई होप (वेस्टइंडीज) | बांग्लादेश | 2018 |
16 | एम अकायेजु (रवांडा) | घाना | 2021 |
16 | मोईन अली (इंग्लैंड) | साउथ अफ्रीका | 2022 |
कुशल ने रोहित को छोड़ा पीछे:
नेपाली बल्लेबाज कुशल मल्ला ने 34 गेंदों में नाबाद 137 रनों की तूफानी पारी खेली. साथ ही वह T20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर भी बन गए है. उन्होंनेसबसे तेज शतक के मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है.
T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज:
गेंद | खिलाड़ी | बनाम | वर्ष |
34 | कुशाल मल्ल (नेपाल) | मंगोलिया | 2023 |
35 | डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका) | बांग्लादेश | 2017 |
35 | रोहित शर्मा (भारत) | श्रीलंका | 2017 |
35 | एस विक्रमसेकरा (चेक रिपब्लिक) | तुर्की | 2019 |
39 | एस पेरियालवर (रोमानिया) | तुर्की | 2019 |
39 | जॉनसन चार्ल्स (वेस्टइंडीज) | साउथ अफ्रीका | 2023 |
40 | कादोवाकी फ्लेमिंग (जापान) | साउथ कोरिया | 2022 |
40 | ओली हैरिस (स्कॉटलैंड) | इटली | 2023 |
41 | एचजी मुंशे (स्कॉटलैंड) | नीदरलैंड्स | 2019 |
41 | शहरयार बट (बेल्जियम) | चेक गणराज्य | 2020 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation