This is an archived article last updated on Apr 10, 2025. The information may be outdated.

अब नहीं देनी होगी आधार की Photocopy, इस ऐप ने किया सब काम आसान

Last Updated: Apr 10, 2025, 13:01 IST

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में एक नए Aadhaar ऐप को लॉन्च किया है, जो भारतीय नागरिकों के लिए आधार सेवा को और अधिक डिजिटल, सुरक्षित और आसान बनाएगा.

अब मोबाइल ऐप से चेहरा स्कैन कर तुरंत पहचान सत्यापन किया जा सकेगा.
अब मोबाइल ऐप से चेहरा स्कैन कर तुरंत पहचान सत्यापन किया जा सकेगा.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जो भारतीय नागरिकों के लिए आधार को और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इस ऐप में फेस आईडी ऑथेंटिकेशन और QR कोड वेरिफिकेशन जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल हैं, जिससे पहचान सत्यापन उतना ही आसान हो गया है जितना कि UPI से भुगतान करना. अब यात्रा, होटल या शॉपिंग के दौरान आधार की फोटोकॉपी देने की ज़रूरत नहीं होगी.

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

क्या है मुख्य फीचर्स और फायदे:

  1. फेस आईडी ऑथेंटिकेशन (Face ID Authentication)
    अब मोबाइल ऐप से चेहरा स्कैन कर तुरंत पहचान सत्यापन किया जा सकेगा.
  2. फिजिकल कार्ड की जरूरत खत्म
    अब होटल, दुकान, या यात्रा के दौरान आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
  3. QR कोड आधारित वेरिफिकेशन
    ऐप के जरिए QR कोड स्कैन कर तुरंत आधार वेरिफिकेशन किया जा सकता है – बिल्कुल UPI पेमेंट की तरह आसान.
  4. AI टेक्नोलॉजी के साथ सिक्योर
    यह ऐप UIDAI और AI टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है, जिससे यह पूरी तरह से सुरक्षित और यूज़र-कंट्रोल्ड है.
  5. 100% डिजिटल, 100% सुरक्षित
    यह ऐप पूरी तरह डिजिटल है और केवल आपकी सहमति से जानकारी शेयर करता है.

mAadhaar ऐप से ई-आधार कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप अपना ई-आधार मोबाइल पर डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह आसान प्रक्रिया अपनाएं:

स्टेप 1: Google Play Store या Apple App Store पर जाएं और "mAadhaar" सर्च कर ऐप डाउनलोड करें.

स्टेप 2: ऐप ओपन करें और 12 अंकों का आधार नंबर या 28 अंकों का EID नंबर दर्ज करें.

स्टेप 3: अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और "Generate OTP" पर क्लिक करें.

स्टेप 4: SMS के जरिए प्राप्त OTP दर्ज करें और "Verify" पर क्लिक करें.

स्टेप 5: "Download Aadhaar" पर क्लिक करें और मांगा गया पासवर्ड दर्ज करें (आमतौर पर यह पासवर्ड आपके नाम के पहले 4 अक्षर (कैपिटल में) और जन्म वर्ष का संयोजन होता है, जैसे: RAJU1990).

स्टेप 6: अब आपका ई-आधार PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा.

यह भी देखें:

नए Pamban Bridge की है ये 10 खासियतें, जिसका PM मोदी ने किया उद्घाटन

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 10, 2025, 13:01 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News