This is an archived article last updated on Feb 3, 2025. The information may be outdated.

PM Dhan-Dhanya Krishi Yojana: जानें कौन से किसान भाई है पात्र, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी डाक्यूमेंट्स की पूरी डिटेल्स यहां देखें

Last Updated: Feb 3, 2025, 19:28 IST

PM Dhan-Dhanya Krishi Yojana: केंद्र सरकार ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य 100 कम उत्पादकता वाले जिलों में किसानों की सहायता करना और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाना है. इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025 के दौरान की थी. योजना के तहत लगभग 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा.

केंद्रीय बजट 2025 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना की घोषणा की.
केंद्रीय बजट 2025 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना की घोषणा की.

PM Dhan-Dhanya Krishi Yojana: मोदी सरकार ने किसानों को एक और तोहफा देते हुए पीएम धन-धन्य कृषि योजना (PM Dhan-Dhanya Krishi Yojana) शुरू की है, जिसका उद्देश्य भारत भर के 100 जिलों में कम फसल की पैदावार बढ़ाना है साथ ही ऋण तक किसानों की आसान पहुंच को सुनिश्चित करना है. यह पहल लगभग 1.7 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए डिज़ाइन की गई है, जिसमें उन्नत कृषि तकनीक, फसल विविधीकरण, सिंचाई सुधार और वित्तीय संसाधनों तक बेहतर पहुंच पर केंद्रित है.

बता दें कि केंद्रीय बजट 2025 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना की घोषणा की. यह कार्यक्रम मौजूदा कृषि योजनाओं को विशेष हस्तक्षेपों के साथ एकीकृत करके ग्रामीण समृद्धि में सुधार करेगा.  

यह भी देखें:

 Budget 2025 Highlights in Hindi: 12 लाख तक की इनकम TAX फ्री, फिर भी Tax Slab में क्यों आ रही आय? समझें पूरा गणित

PM Kisan 19th Installment Date: कब आयेगी 19वीं क़िस्त, यदि क़िस्त रुक गयी तो क्या करें? जानें यहां

क्या है योजना का उद्देश्य:

✅ कृषि उत्पादकता में सुधार
✅ फसल विविधीकरण को बढ़ावा
✅ सिंचाई बुनियादी ढांचे का विस्तार
✅ किसानों के लिए सस्ती वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना

योजना का नाम

पीएम धन-धान्य कृषि योजना 2025

शुरुआत  

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

लाभार्थी

वे किसान जो कम उपजाऊ और विकसित क्षेत्रों में आते हैं.

लाभ

किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज, उर्वरक और रसायन प्रदान करना ताकि उत्पादन बढ़ सके

उद्देश्य

कृषि उत्पादन में वृद्धि करना

लक्ष्य

1.7 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाना

योजना लॉन्च तिथि

01 फरवरी 2025

कौन है इसके पात्र (Eligibility):

इस योजना के तहत सीमांत, छोटे किसान, भूमिहीन परिवार, महिला किसान एवं युवा किसानों पर खास ध्यान दिया गया है, यहां आप पात्रता डिटेल्स देख सकते है-

कवरेज: देश के 100 कम उत्पादकता वाले जिले
लाभार्थी: सीमांत, छोटे किसान, भूमिहीन परिवार, महिला किसान एवं युवा किसान
वित्तीय स्थिति: ऐसे किसान जिनकी कृषि संसाधनों तक पहुंच सीमित है

कौन से डाक्यूमेंट्स है जरूरी (Required Documents):

आधार कार्ड – पहचान प्रमाण के लिए
भूमि स्वामित्व दस्तावेज़ – खेती की जमीन का प्रमाण
बैंक खाता जानकारी – लाभ सीधे बैंक खाते में जमा करने के लिए
आय प्रमाण पत्र – यदि आवश्यक हो तो आर्थिक स्थिति का प्रमाण
अन्य दस्तावेज़ – राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन द्वारा मांगे जाने पर

How to Apply क्या है आवेदन प्रक्रिया:

पात्र पाए गए किसानों को योजना के तहत लाभ मिलेगा, पीएम धन-धन्य कृषि योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी यहां दी गयी है-  

स्थानीय कृषि कार्यालय जाएं: अपने जिले के कृषि कार्यालय में संपर्क करें
आवेदन पत्र भरें: आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न कर फॉर्म जमा करें
वेरिफिकेशन: स्थानीय अधिकारियों द्वारा दस्तावेज़ों की जांच होगी
मंजूरी और लाभ हस्तांतरण: पात्र पाए गए किसानों को योजना के तहत लाभ मिलेगा

यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

यह भी देखें: 

क्या है ई-श्रम कार्ड? लाभ, पात्रता और ऑनलाइन अप्लाई की सभी डिटेल्स यहां देखें

PM Vishwakarma Yojana: किसे मिलेगा लाभ और कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी? जानें सबकुछ

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 3, 2025, 19:28 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News