प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY): विशेषताएं, लाभ, पात्रता, प्रीमियम, कवर और ऑनलाइन फॉर्म
भारत की केंद्र सरकार ने समाज के गरीब और निम्न आय वर्ग के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हुई हैं जिसमें से एक है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना. आइये इस लेख के माध्यम से इसकी विशेषताएं, लाभ, पात्रता, ऑनलाइन फॉर्म इत्यादि के बार में अध्ययन करते हैं.
भारत के प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी देश की असंबद्ध आबादी को मुख्यधारा की बैंकिंग प्रणालियों से अवगत कराने के लिए एक पहल की और इसलिए उन लोगों के लिए जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत की ताकि जो असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें भी लाभ मिल सके. यह योजना एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है.
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के बारे में
इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 मई, 2015 में की थी. इस योजना में निवेश के बाद यदि व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख रूपये मिलते हैं. यानी ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि यह एक नवीनीकरण बीमा पॉलिसी है जो 2 लाख रूपये का बीमा कवरेज प्रदान करती है. यह पॉलिसी केवल 330 रूपये प्रति वर्ष के प्रीमियम में उपलब्ध है.
आखिर टर्म प्लान क्या होता है?
किसी भी बीमा कंपनी के टर्म प्लान का अर्थ होता है जोखिम में सुरक्षा. इस प्लान के अंतर्गत किसी पॉलिसीधारक की मौत होने पर बीमा कंपनी इंश्योरेंस की रकम का भुकतान करती है. समय पूरा होने के बाद अगर पॉलिसी लेने वाला व्यक्ति ठीक रहता है तो उसे पॉलिसी का कोई लाभ नहीं मिलता है. यह टर्म प्लान बहुत मामूली प्रीमियम पर किसी जोखिम में सुरक्षा उपलब्बध कराने का एक अच्छा माध्यम है.
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) क्या है?
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY): विशेषताएं
- इस योजना के तहत बीमाधारक को 1 साल के लिए जीवन कवरेज प्रदान किया जाता है.
- बीमाधारक आगे चाहे तो हर साल पॉलिसी का नवीनीकरण कर सकता है.
- इस योजना में बीमा खरीदने के लिए किसी भी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होती है.
- इस योजना के तहत टर्म इंश्योरेंस प्लान लेने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 साल है. यहीं आपको बता दें कि इस योजना की मैच्योरिटी की उम्र 55 साल है.
- इस योजना के तहत बीमा की रकम यानी अश्योर्ड अमाउंट 2 लाख रूपये है.
- बीमाधारक अगर चाहे तो वह कभी भी इस योजना से बाहर निकल सकता है और भविष्य में इसे फिर से कभी भी शुरू कर सकता है. इस पॉलिसी के द्वारा दी जाने वाली क्लेम की प्रक्रिया बहुत ही सरल और ग्राहक के अनुकूल है. बैंक खाते के लिए आधार कार्ड प्राथमिक के.वाई.सी. है.
- यह रकम आपके बैंक खाते से ईसीएस के द्वारा ली जाती है. इस रकम में बैंक प्रशासनिक शुल्क लगाते हैं. साथ ही इस रकम पर GST भी लगता है.
- इस योजना के तहत यदि बीमाधारक की इस बिमा कवर के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसे 2 लाख रूपये की राशि उसके परिजनों या नॉमिनी को दी जाती है.
- PMJJBY के तहत यदि बीमाधारक ने कई बैंकों को प्रीमियम की रकम चुकाई है, तब भी कुल मृत्यु लाभ 2 लाख रूपये से अधिक नहीं हो सकता है.
- यह LIC पेंशन और एवं समहू योजना इकाईयों /अन्य बीमा कम्पनी द्वारा प्रशासित की जाती है. डाटा प्रवाह की प्रकिया और डाटा प्रोफार्मा अलग से सूचित किया जाता है. खाताधारकों से देय तिथि पर या उस से पूर्व स्वत: नामे प्रक्रिया द्वारा विकल्प के अनुसार नियत वार्षिक प्रीमियम की एक किश्त में वसूली की जिम्मेदारी सहभागी बैंक की होती है. यही आपको बता दें कि सहभागी बैंक मास्टर पॉलिसी धारक होंगे. सहभागी बैंक के परामर्श के बाद ही जीवन बीमा निगम या अन्य बीमा कंपनी द्वारा एक सरल और ग्राहक अनुकूल प्रशासन और दावा निपटान की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाता है.
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY): नामांकन की अवधि
कवर की अवधि प्रत्येक वर्ष के 1 जून के बाद से वर्ष के 31 मई तक होती है. 1 जून 2018 से 31 मई 2019 तक की अवधि के लिए, सब्सक्राइबर्स को 31 मई 2018 तक अपनी ऑटो-डेबिट सहमति को एनरोल करना और देना आवश्यक था. बाद में इसमें शामिल होने वाले संभावित कवर के लिए पूर्ण वार्षिक प्रीमियम के भुगतान के साथ ऐसा करना होता है.
प्रारंभ में, 1 जून 2015 से 31 मई 2016 तक की कवर अवधि के लिए, ग्राहकों को 31 मई, 2015 तक योजना में नामनिवेश करना था तथा स्वत: नामे की सहमति देनी थी. संभावित कवर के लिए देर से नामांकन 31 अगस्त, 2015 तक संभव था जिसकी अवधि भारत सरकार द्वारा और तीन महीनों तक अर्थात्, 30 नवंबर, 2015 तक बढ़ाई गई थी. जो बाद में शामिल होना चाहते थे वे पूर्ण वार्षिक प्रीमियम के साथ निर्धारित परफोर्मा में अच्छे स्वास्थ्य का स्व-प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर संभावित कवर प्राप्त कर सकते थे.
14 मई, 2018 को, लगभग 5.35 करोड़ लोगों ने PMJJBY के तहत नामांकन किया था और अब तक प्राप्त किए गए दावों की कुल संख्या लगभग 1,02,849 थी.
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY): नामनिवेश करने के साधन
यह कवर 1 जून से 31 मई तक एक साल के लिए होता है. इसमें शामिल होने के लिए नास्म्त बचत बैंक खाते से स्वत: ही नामे द्वारा नामांकन/भुक्तान करने के लिए निर्धारित प्रपत्रों पर हर साल 31 मई तक, प्रारंभिक वर्ष के लिए उक्त रूप में अपवाद के साथ,विकल्प प्रस्तुत करना आवश्यक होता है. इस कवर के लिए विलंबित नामांकन पूर्ण वार्षिक प्रीमियम भुगतान के साथ अच्छे स्वास्थ्य का स्व-प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर संभव हो सकता है.
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY): लाभ
अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और उसने यह बीमा कवर ले रखा हो तो उस अवधि के दौरान मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये मृत्यु कवरेज दिया जाता है.
- यह शुद्ध अवधि बिमा योजना है, प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना किसी भी परिपकता या आत्मसमर्पण लाभ की पेशकश नहीं करता है.
- इस पॉलिसी में भुक्तान किया गया प्रीमियम आयकर अधिनियम की धरा 80सी के तहत कर के लिए पात्र है.
- यह योजना 1 वर्ष का जोखिम कवरेज प्रदान करती है. यह एक नवीकरणीय निति है यानी इसे हर वर्ष नवीनीक्रत किया जा सकता है. साथ ही बीमाधारक अपने बैंक बचत खाते से जुड़े ऑटो डेबिट विकल्प द्वारा एक वर्ष की लंबी अवधि का विकल्प भी चुन सकता है.
प्रधानमंत्री जन धन योजना क्या है और इसके लाभ?
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY): इस पॉलिसी द्वारा दिए गए लाभ को कब समाप्त किया जा सकता है?
- यदि बीमाधारक की उम्र 55 साल से अधिक हो.
- अगर बीमाधारक, बीमा विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से करता हो.
- अगर बिमा कराने के लिए बीमाधारक के पास बैंक खाते में बचत का अपर्याप्त संतुलन हो.
- अगर कोई व्यक्ति शुरू के वर्षों में इस योजना को खरीदने में विफल रहता है तो वह बाद के वर्षों में वार्षिक प्रीमियम का भुक्तान करके और स्व-सत्यापित स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जमा करके पॉलिसी में शामिल हो सकता है.
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY): प्रीममयम का विनियोग
- LIC/ बीमा कम्पनी को बीमा प्रीमियम: रु 289/- प्रति वर्ष प्रति सदस्य
- बीसी/माइक्रो/निगमित/अभिकर्ताओं को व्यय की प्रतिपूर्ति : रु 30/- प्रति वर्ष प्रति सदस्य
- सहभागी बकैं को प्रशासनिक व्यय की प्रतिपूर्ति : रु 11/- प्रति वर्ष प्रति सदस्य
- इस योजना की प्रस्तावित प्रारंभ तिथि 01 जून, 2015 थी. उत्तरवर्ती वार्षिक नवीनीकरण तिथि हर आनुक्रमिक वर्ष की पहली जून होगी.
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए फॉर्म अलग-अलग भारतीय भाषाओं में www.jansuraksha.gov.in/Forms-PMJJBY.aspx पर उपलब्ध हैं.
इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह योजना उन व्यक्तियों के लिए काफी फायदेमंद है, जिनकी आय कम हो. यह योजना व्यक्ति के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करती है और हर प्रकार की स्तिथि से लड़ने के लिए एक प्रकार का बैकअप भी प्रदान करती है. यह निम्न-आय वर्ग के लिए एक सर्वोत्तम योजनाओं में से एक है. यदि स्तिथि ठीक न हो तो,इस योजना को अगली नवीनीकरण तिथि प्रारंभ होने से पूर्व बंद किया जा सकता है.
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY): एक नजर में
प्रवेश आयु: 18 (न्यूनतम), 50 (मैक्सिमम)
अधिकतम परिपक्वता आयु - 55
पॉलिसी की अवधि- 1 वर्ष (नवीकरणीय वर्ष)
दुर्घटना होने पर राशि: 2 लाख रूपये
प्रीमियम राशि: 330 रूपये
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY): लाभ, ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण फॉर्म और अन्य तथ्य
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY): प्रीमियम, कवर, योग्यता, और इसके फायदे