राज्य विधान मंडल की कार्यवाही पर आधारित 10 प्रश्नों का यह संकलन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों की सहायता के लिए बनाया गया है। हम उम्मीद करते है कि यह प्रश्नोत्तरी आपको पसंद आयेगी ।
1. राज्य विधान परिषद् का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम उम्र कितनी होनी चाहिए ?
A. 18 वर्ष
B. 21 वर्ष
C. 25 वर्ष
D. 30 वर्ष
Ans: D
2. निम्न में से कौन सा कथन सही नही है ?
A. विधान सभा सदस्य बनने वाला व्यक्ति सम्बंधित राज्य के निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता भी होना चाहिए
B. विधान परिषद् में निर्वाचित होने वाले व्यक्ति के लिए जरूरी नही है कि वह विधान सभा के चुने जाने की योग्यता भी रखता हो
C. लाभ के पद पर न हो
D. जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951, के तहत सभी योग्यताएं रखता हो
Ans: B
3. राज्य में आपातकाल ख़त्म होने के कितने समय बाद चुनाव हो ही जाना चाहिए ?
A. 1 महीना
B. 3 महीना
C. 6 महीना
D. 12 महीना
Ans: C
4. 10वीं अनुसूची के तहत किसी की विधानसभा सदस्यता को निरस्त करने का फैसला कौन ले सकता है ?
A. राज्यपाल
B. मुख्यमंत्री
C. विधानसभा अध्यक्ष
D. उच्च न्यायलय का मुख्य न्यायाधीश
Ans: C
5. विधान परिषद् का कोई सदस्य अपना इस्तीफ़ा किसे देता है ?
A. सभापति
B. अध्यक्ष
C. मुख्यमंत्री
D. राज्यपाल
Ans: A
भारत की राजनीतिक संरचना: राज्यपाल पर प्रश्नोत्तरी
6. विधान परिषद् सदस्य के चुनाव में कौन भाग नहीं लेता है ?
A. स्नातक लोग
B. नगरपालिका के सदस्य
C. माध्यमिक स्कूलों के अध्यापक
D. जिला पंचायत सदस्य
Ans: D
7. विधानसभा अध्यक्ष किसे अपना त्याग पत्र देता है ?
A. मुख्यमंत्री को
B. राज्यपाल को
C. उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश को
D. उपाध्यक्ष को
Ans: D
8. निम्न में से कौन सा कथन सही नही है ?
A. एक मंत्री उस सदन की कार्यवाही में भी भाग ले सकता है जिस सदन का वह सदस्य नही है
B. एक मंत्री जो सदन का सदस्य नही है दोनों सदनों की कार्यवाही में भाग ले सकता है
C. कोरम, एक सदन में कुल सदस्यों का 10वां हिस्सा होता है
D. महाधिवक्ता सदन में वोट डाल सकता है
Ans: D
9. निम्न में से कौन सा कथन सही नही है ?
A. वित्त विधेयक विधान परिषद् में पेश नही किया सकता है
B. वित्त विधेयक को राज्य का मुख्यमंत्री ही पेश करता है
C. विधान परिषद् को वित्त विधेयक में परिवर्तन करने का अधिकार नही है
D. वित्त विधेयक दोनों सदनों में पेश किया जाता है
Ans: B
10.सभापति का वेतन एवं भत्ता कौन तय करता है ?
A. विधानमंडल
B. राज्यपाल
C. मुख्यमंत्री
D. निम्न में से कोई नही
Ans: A
Comments
All Comments (0)
Join the conversation