भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें हरियाणा राज्य का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। कृषि के क्षेत्र में समृद्ध यह राज्य 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह राज्य न सिर्फ अपनी सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है, बल्कि विरासत के लिए भी विख्यात है।
इस राज्य को हम खिलाड़ियों के राज्य के तौर पर भी जानते हैं। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। राज्य में कई नदियों का प्रवाह होता है, जिसमें यहां छोटी से लेकर बड़ी नदियां हैं।
आपने राज्य की अलग-अलग नदियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा की सबसे छोटी नदी कौन-सी है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
हरियाणा का परिचय
हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर, 1966 को हुआ था। यह राज्य कुल 44,212 वर्ग किलोमीटर में है, जिसमें कुल 22 जिले आते हैं। ये जिले कुल 6 मंडलों में आते हैं, जिसमें कुल 73 उपमंडल हैं। इन उपमंडलों में कुल 97 तहसील हैं। यहां कुल 10 नगर निगम, 10 लोकसभा सीटें, 5 राज्य सभा सीटें और 90 विधानसभा सीटें हैं।
हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह सिरसा है। वहीं, सबसे छोटा जिला फरीदाबाद है। आपको बता दें कि जनसंख्या के हिसाब से भी फरीदाबाद जिला राज्य का सबसे छोटा जिला है।
हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिले
हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिलों की बात करें, तो सबसे पूर्वी जिला यमुनानगर है। सबसे उत्तरी जिला पंचकूला, सबसे पश्चिमी जिला सिरसा और सबसे दक्षिणी जिला नूंह है।
हरियाणा की सबसे छोटी नदी
हरियाणा की सबसे छोटी नदी की बात करें, तो यह चौटांग नदी है। यह शिवालिक पहाड़ियों से निकलती है और इसकी पहचान एक मौसमी नदी के रूप में है। हरियाणा के बाद यह राजस्थान के सूरतगढ़ के पूर्व में घग्गर-हकरा से मिलती है।
कितनी है नदी की लंबाई
अब सवाल है कि हरियाणा में चौटांग नदी की कुल लंबाई सिर्फ 9 किलोमीटर है। इसके बाद राक्षी नदी है, जिसकी कुल लंबाई सिर्फ 15 किलोमीटर है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation