This is an archived article last updated on Apr 23, 2024. The information may be outdated.

दुनिया की सबसे दक्षिणी राजधानी कौन-सी है, जानें

Last Updated: Apr 23, 2024, 13:40 IST

दुनिया के अलग-अलग महाद्वीपों पर अलग-अलग देश मौजूद हैं। इन देशों में हमें उनकी राजधानियों के बारे में पढ़ने और सुनने को भी मिलता है। आपने दुनिया के अलग-अलग देशों और उनसे जुड़ी राजधानियों के बारे में कई तथ्यों को पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे दक्षिणतम राजधानी कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे दक्षिणी राजधानी
सबसे दक्षिणी राजधानी

दुनिया के अलग-अलग महाद्वीपों पर अलग-अलग देश मौजूद हैं। इन देशों में हमें उनकी राजधानियों के बारे में पढ़ने और सुनने को भी मिलता है। आपने दुनिया के अलग-अलग देशों और उनसे जुड़ी राजधानियों के बारे में कई तथ्यों को पढ़ा और सुना होगा।

हर राजधानी की अपनी विशेषता होती है, जो कि इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे दक्षिणतम राजधानी कौन-सी है और यह किस देश की राजधानी है ? यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

किस देश की है राजधानी

सबसे पहले, तो हम यह जान लेते हैं कि हम जिस राजधानी के बारे में बात कर रहे हैं, वह किस देश की राजधानी है ? आपको बता दें कि वह न्यूजीलैंड की राजधानी है, जो कि इस देश का दूसरा सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र माना जाता है। 

कौन-सी है सबसे दक्षिणी राजधानी

अब सवाल है कि दुनिया की सबसे दक्षिणी राजधानी कौन-सी है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंग्टन दुनिया की सबसे दक्षिणी राजधानी है। यह न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित है। 

पढ़ेंः भारत में किसे कहा जाता है मखाने का शहर, जानें

सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है शहर

वेलिंग्टन को न्यूजीलैंड की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। क्योंकि, इस शहर में नेशनल अर्काइव, नेशनल म्यूजियम, कई थियेटर व दो विश्वविद्यालय हैं, जो कि शहर की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने में मदद करते हैं। 

पर्यटन के लिए क्या है खास

न्यूजीलैंड के इस शहर में वेलिंग्टन म्‍यूजियम, सिटी गैलरी, फैंक किटस पार्क, माउन्‍ट विक्‍टोरिया, माउन्‍ट कोकोउ, मैसी मे‍मोरियल, कारोरी वाइल्‍डलाइफ सैंचुरी, लीमर्स आर्क, पार्लियामेंट बिल्‍डिंग, नेशनल लाईब्रेरी, टर्नबुल हाउस, सेन्‍ट्रल लाईब्रेरी, बोटेनिक गार्डेन जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इन स्थलों पर लोग विशेष रूप से घूमने के लिए पहुंचते हैं। 

क्यों कहा जाता है दक्षिणतम राजधानी

वेलिंग्टन की भौगोलिक स्थिति की बात करें, तो यह कुक जलसंधि पर तटस्थ है। इसके उत्तर में समुद्र किनारे कापीती तट है। वहीं, पूर्व में रिमुताका की पर्वत श्रृंखला इसे वाइरारापा के मैदानों से अलग करती है। इसके दाहिने तरफ विशाल समुद्र मौजूद है। ऐसे में यहां जमीन का दूर-दूर तक निशान नहीं है। यही वजह है कि इसे दुनिया की दक्षिणतम राजधानी भी कहा जाता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

पढ़ेंः भारत के 5 प्रमुख पर्यटक स्थलों की सूची, यहां देखें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 23, 2024, 13:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News