आगामी सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए आवश्यक वर्तमान घटनाओं और स्टेटिक विषयों के आधार पर नीचे सूचीबद्ध सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी को हल करें. जागरण जोश ने विभिन्न सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी क्र रहे उम्मीदवारों के लिए यह पहल शुरू की है.
1. CECPA के बारे में निम्नलिखित में से सही कथन चुनें?
1. यह किसी भी अफ्रीकी राष्ट्र के साथ भारत का पहला व्यापार समझौता है.
2. इसमें भारत के लिए खाद्य, पेय पदार्थ, कृषि उत्पाद, वस्त्र जैसे निर्यात आइटम शामिल हैं.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: भारत-मॉरीशस CECPA पहला व्यापार समझौता है जिस पर भारत किसी भी अफ्रीकी देश के साथ हस्ताक्षर करेगा. इसमें खाद्य पदार्थ, पेय पदार्थ, कृषि उत्पाद, कपड़ा, विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक आइटम, प्लास्टिक और रसायन इत्यादि सहित भारत के लिए 310 निर्यात आइटम शामिल हैं.
2. ओटोमन साम्राज्य (Ottoman Empire) का पतन किस वर्ष हुआ था?
A. 1912
B. 1919
C. 1917
D. 1948
Ans. C
व्याख्या: 1917 में प्रथम विश्व युद्ध के बाद ओटोमन साम्राज्य (Ottoman Empire) का पतन हो गया और ब्रिटेन का फिलिस्तीन पर नियंत्रण हो गया.
3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन भारत में विपक्ष (Leader of Opposition) के नेता के बारे में सही है.
1. सबसे बड़ी पार्टी का नेता, जिसके पास सदन की कुल संख्या का दसवां हिस्सा नहीं होता है, वह पद धारण करता है.
2. यह एक संवैधानिक पोजीशन है.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. A
व्याख्या: भारत में विपक्ष का नेता सबसे बड़ी पार्टी का नेता होता है जिसके पास सदन की कुल संख्या का दसवां हिस्सा होता है. यह संसद अधिनियम, 1977 में विपक्ष के नेताओं के वेतन और भत्ते में परिभाषित एक वैधानिक पद है.
4. हाल ही में किस पुरातात्विक स्थल से 4 पैरों वाले ताबूत और एक रथ मिला है?
A. हड़प्पा (Harappa)
B. सिनौली (Sinauli)
C. गया (Gaya)
D. कुरुक्षेत्र (Kurukshetra)
Ans. B
व्याख्या: हाल ही में सिनौली में 4 पैरों वाले ताबूत और भूमिगत कक्षों वाले मकबरे मिले थे. मुख्य आकर्षण वहां की भूमि में डूबा हुआ रथ था.
5. भारत का पहला एम्प्युटी क्लीनिक (First ever amputee clinic) किसने खोला है?
A. PGIMER
B. AIIMS
C. JIPMER
D. SGPCI
Ans. A
व्याख्या: पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( Postgraduate Institute of Medical Education and Research, PGIMER), चंडीगढ़ द्वारा भारत का पहला एम्प्युटी क्लीनिक (First ever amputee clinic) खोला गया है.
स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 21 मई 2021
6. विश्व का सबसे छोटा रेपटाइल (Smallest reptile) कहाँ पाया गया है ?
A. ऑस्ट्रेलिया (Australia)
B. भारत (India)
C. मेडागास्कर (Madagascar)
D. ब्राज़ील (Brazil)
Ans. C
व्याख्या: वैज्ञानिकों ने मेडागास्कर में रेपटाइल (Smallest reptile) की सबसे छोटी प्रजाति की खोज की है. यह गिरगिट की एक प्रजाति है.
7. इस साल के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार भारत की आर्थिक रिकवरी कैसी रही है?
A. वी आकार की (V shaped)
B. Vertical
C. यू आकार की (U shaped)
D. इनमे से कोई भी नहीं
Ans. A
व्याख्या: आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 में वी-आकार की रिकवरी दिखाई गई है जो पिछले वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में हुई है.
8. लकड़ी के उपग्रहों (Development of wooden satellites) के विकास का श्रेय किस विश्वविद्यालय को दिया गया है?
A. Michigan University
B. Yale University
C. Kyoto University
D. PyongYang University
Ans. C
व्याख्या: Kyoto University एक जापानी फर्म के सहयोग से 2023 तक लकड़ी के उपग्रहों का निर्माण करेगा.
9. मिस यूनिवर्स 2021 का ताज किसने जीता है?
A. Andrea Meza
B. Julia Gama
C. Janick Maceta Del Castillo
D. इनमे से कोई भी नहीं
Ans. A
व्याख्या: मिस मेक्सिको Andrea Meza को मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनाया गया है.
10. कौन सा वायरस बर्ड फ्लू का कारण बनता है?
A. H1N1 वायरस
B. H5N1 वायरस
C. इन्फ्लूएंजा वायरस
D. H2N5 वायरस
Ans. B
व्याख्या: पक्षियों में बर्ड फ्लू एक अत्यधिक संक्रामक और गंभीर श्वसन रोग है जो H5N1 इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होता है.
Play Here: डेली स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation