This is an archived article last updated on Nov 6, 2024. The information may be outdated.

दुनिया में किस देश के पास है सर्वाधिक सोना? जानें यहां

Last Updated: Nov 6, 2024, 17:23 IST

Largest Gold Reserves In 2024: विश्व स्वर्ण परिषद (World Gold Council) के अनुसार, 2024 की दूसरी तिमाही में दुनिया में सबसे बड़ा गोल्ड रिज़र्व अमेरिका के पास है, जिसके पास 8,133.46 मीट्रिक टन सोना है. भारत भी इस सूची में शामिल है, जो 840.76 मीट्रिक टन स्वर्ण भंडार के साथ आठवें स्थान पर है. आइए जानें सभी देशों की रैंकिंग.  

विश्व स्वर्ण परिषद (World Gold Council) के अनुसार, 2024 की दूसरी तिमाही में दुनिया में सबसे बड़ा गोल्ड रिज़र्व अमेरिका के पास है.
विश्व स्वर्ण परिषद (World Gold Council) के अनुसार, 2024 की दूसरी तिमाही में दुनिया में सबसे बड़ा गोल्ड रिज़र्व अमेरिका के पास है.

Largest Gold Reserves In 2024: भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कुल गोल्ड रिज़र्व 854.73 मीट्रिक टन है. भंडार का अधिकांश हिस्सा, लगभग 510.46 मीट्रिक टन, भारत में ही रिज़र्व रखा गया है. वहीं शेष 324.01 मीट्रिक टन इंग्लैंड बैंक और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स में सुरक्षित रखा गया है. इसके अलावा, 20.26 मीट्रिक टन स्वर्ण जमा के रूप में रखा गया है.

यह भी देखें: Harris vs. Trump: कौन होगा व्हाइट हाउस का अगला दावेदार, कब आएंगे आखिरी नतीजे? जानें यहां

विश्व में सबसे बड़ा गोल्ड रिज़र्व:

साल 2024 में, वैश्विक बाजार में सोने की कीमत लगभग 20% बढ़ गई है, जिसके कारण केंद्रीय बैंकों द्वारा बड़े पैमाने पर खरीदारी की गयी है. IMF के अनुसार, केंद्रीय बैंकों ने हाल ही में अपने रिज़र्व में 37 टन गोल्ड जोड़ा, जो कि माह-दर-माह 206% की वृद्धि को दर्शाता है और जनवरी 2024 के बाद से सबसे अधिक मासिक आंकड़ा है. 

भारत के पास है कितना सोना?

भारत के पास कुल 854.73 मीट्रिक टन का स्वर्ण भंडार है. इसमें से 510.46 मीट्रिक टन भारत में संग्रहीत है, जबकि 324.01 मीट्रिक टन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंग्लैंड बैंक और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स में सुरक्षित रखा गया है. 

दुनिया में किसके पास सर्वाधिक सोना?

विश्व स्वर्ण परिषद (World Gold Council) के अनुसार, 2024 की दूसरी तिमाही में दुनिया में सबसे अधिक स्वर्ण भंडार अमेरिका के पास है, जिसकी कुल रिज़र्व 8,133.46 मीट्रिक टन है. यह इसके कुल विदेशी भंडार का 72.41% है. इसके बाद जर्मनी, इटली, और फ्रांस के पास क्रमशः सबसे अधिक गोल्ड है. 

रैंक

देश

गोल्ड रिज़र्व  (टन में)

कुल रिज़र्व (%)

1

यूएसए 

8,133.46

72.41%

2

जर्मनी

3,351.53

71.46%

3

इटली

2,451.84

68.33%

4

फ्रांस

2,436.97

69.99%

5

रूस

2,335.85

29.47%

6

चीन

2,264.32

4.91%

7

जापान

845.97

5.15%

8

भारत

840.76

9.57%

9

नीदरलैंड्स

612.45

61.61%

10

तुर्किये

584.93

0%

भारत का अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (IIP):

भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार, भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (IIP) में 108.4 अरब डॉलर की वृद्धि और देनदारियों में 97.7 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई है। यह बाहरी वित्तीय गतिविधियों की मजबूती को दर्शाता है. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा हर छह महीने में यह रिपोर्ट जारी की जाती है, जिसमें मार्च और सितंबर के अंत तक के भंडार का विवरण होता है. 

यह भी देखें:

IPL 2025 Retention Rules: टीम पर्स, रिटेंशन लिमिट और RTM कार्ड सहित देखें सभी नियम

IPL 2025 से खिलाड़ी होंगे मालामाल, सभी लीग मैच खेलने पर मिलेंगे इतने करोड़, देखें नया फीस स्ट्रक्चर

ट्रेन छूट जाने पर उसी टिकट पर दूसरी ट्रेन से कैसे करें यात्रा? जानें यहां

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 6, 2024, 17:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News