This is an archived article last updated on Apr 7, 2025. The information may be outdated.

इंग्लिश ने हिंदी से लिए हैं ये 10 शब्द, देखें लिस्ट

Last Updated: Apr 7, 2025, 17:44 IST

हिंदी के ऐसे बहुत-से शब्द हैं, जो डायरेक्ट अंग्रेजी भाषा में पहुंच गए हैं। इस लेख में हम हिंदी के ऐसे ही 10 शब्दों के बारे में जानेंगे।

इंग्लिश-हिंदी शब्दकोष
इंग्लिश-हिंदी शब्दकोष

दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी का नाम भी आता है। भारत में सबसे अधिक हिंदी का प्रयोग होता है। वहीं, हिंदी के कई ऐसे शब्द हैं, जो डायरेक्ट अंग्रेजी भाषा में पहुंचे हैं। ऐसे में इस लेख में हम हिंदी के कुछ ऐसे ही शब्दों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने अंग्रेजी भाषा में अपनी जगह बनाई है। 

Yoga (योग)

मतलब: शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन प्राप्त करने की प्राचीन भारतीय पद्धति।
अंग्रेजी में कैसे पहुंचा: योग की लोकप्रियता पूरी दुनिया में फैल गई है, खासकर स्वास्थ्य और फिटनेस के क्षेत्र में। ऐसे में यह शब्द ज्यों का त्यों ही अंग्रेजी में इस्तेमाल होने लगा था।

Guru (गुरु)

मतलब: शिक्षक या मार्गदर्शक।
अंग्रेजी कैसे पहुंचा: भारतीय परंपरा में गुरु का स्थान उच्च माना गया है। अब अंग्रेजी में भी यह शब्द विशेषज्ञ या मास्टर के लिए प्रयोग होता है।

Mantra (मंत्र)

मतलब: ध्यान या पूजा के समय बोले जाने वाले पवित्र शब्द।
अंग्रेजी कैसे पहुंचा: मूल रूप से धार्मिक शब्द, लेकिन अब अंग्रेजी में भी "मंत्र" किसी विशेष सोच या सिद्धांत को दर्शाने के लिए प्रयोग होता है।

Karma (कर्म)

मतलब: हर कार्य का फल होता है, यही कर्म का सिद्धांत है।
अंग्रेज़ी में कैसे पहुंचा: हिन्दू और बौद्ध दर्शन का यह सिद्धांत अब पूरी दुनिया में जाना-पहचाना है।

Avatar (अवतार)

मतलब: ईश्वर का धरती पर किसी रूप में आना।
अंग्रेज़ी में कैसे पहुंचा: अब यह शब्द अंग्रेजी में वर्चुअल आइडेंटिटी (जैसे गेम्स में) के लिए प्रयोग होता है।

Bungalow (बंगला)

मतलब: एक या दो मंजिला निजी मकान।
अंग्रेजी में कैसे पहुंचा: ब्रिटिश भारत के समय यह शब्द अंग्रेजों ने अपनाया और अंग्रेजी में चला गया।

Pukka (पक्का)

मतलब: असली, भरोसेमंद या उच्च गुणवत्ता वाला।
अंग्रेज़ी में कैसे पहुंचा: यह शब्द ब्रिटिश स्लैंग में 'पक्का' के रूप में अभी भी उपयोग होता है।

Cheetah (चीता)

मतलब: तेज दौड़ने वाला जंगली जानवर।
अंग्रेजी में कैसे पहुंचा: भारत में पाए जाने वाले इस जानवर का नाम अंग्रेजी ने हिंदी से लिया।

Jungle (जंगल)

मतलब: घना वन।
अंग्रेज़ी में कैसे पहुंचा: यह शब्द भी भारत से अंग्रेजी में गया और अब सामान्य शब्द बन चुका है।

Loot (लूट)

मतलब: चोरी करना या जबरन कुछ लेना।
अंग्रेजी में कैसे पहुंचा: ब्रिटिश उपनिवेश काल में यह शब्द अंग्रेजी में शामिल हुआ।

पढ़ेंः भारत के किस राज्य में है सबसे अधिक वक्फ संपत्ति, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 7, 2025, 17:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News