दुनिया के इन तीन देशों में सबसे अधिक होता है सोने का उत्पादन, देखें लिस्ट
सोना दुनिया की सबसे कीमती धातुओं में से एक है। दुनिया के अलग-अलग देशों में हमें इसके भंडार देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया के तीन सबसे अधिक सोना उत्पादन करने वाल देश कौन-से हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
सोना एक दुर्लभ धातु है, जो कि अपने मूल्य के मामले में समय की कसौटी पर खरा उतरा है। साल 1970 के बाद से वैश्विक स्तर पर सोने की खरीददारी में बढ़ोतरी हुई है। दक्षिण अफ्रीका जैसे देश को सबसे बड़े स्वर्ण भंडार के रूप में जाना जाता है।
हालांकि, बीते वर्षों में स्थिति बदली है और अन्य देशों ने दुनिया के प्रमुख स्वर्ण भंडार वाले देशों की लिस्ट में अपना स्थान बनाया है। इस कड़ी में इस लेख में हम दुनिया के तीन सबसे बड़े सोना उत्पादन करने वाल देशों के बारे में जानेंगे।
दुनिया का सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश
दुनिया के सबसे बड़े सोना उत्पादक देश की बात करें, तो यह चीन है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि चीन में ही सोने का सबसे अधिक उपभोग होता है। साथ ही, यहां सोने का भी सबसे अधिक उत्पादन होता है। विश्व स्वर्ण परिषद् की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में कुल सोने का उत्पादन 368 टन से अधिक रिकॉर्ड किया गया है, जो कि पूरी दुनिया के कुल सोना उत्पादन का 11 फीसदी है।
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश
दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सोना उत्पादक देश की बात करें, तो यह रूस है। रूस ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर दूसरे पायदान पर जगह बनाई है। इसकी गिनती 2010 के बाद से यूरोप के मुख्य सोना आपूर्तिकर्ता के रूप में होती है। यहां कुल 331 टन से अधिक स्वर्ण भंडार मौजूद है।
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश ऑस्ट्रेलिया है। पहले यह दुनिया में दूसरे स्थान पर हुआ करता था। हालांकि, रूस के जगह बनाने के बाद यह खिसककर तीसरे पायदान पर पहुंचा है। यहां कुल सोने के बीता करें, तो यहां 327 से अधिक टन स्वर्ण भंडार है।
ऑस्ट्रेलिया में सोने का करीब 50 फीसदी निर्यात होता है, वहीं यह सकल घरेलू उत्पाद का कुल 8 फीसदी है। इसके पीछे यहां खनन क्षेत्र में ही प्रगति शामिल है। यहां कुछ कंपनियों ने आगे बढ़कर खनन क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाकर स्वर्ण भंडार की देश की जीडीपी में हिस्सेदारी बढ़ाई है।
नोटः आपको बता दें कि उपरोक्त सभी डाटा वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की 2020 की रिपोर्ट पर आधारित हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.