यदि जोर से भूख लगी हो और 5 से 7 मिनट में तैयार होकर हमें गर्मागर्म नूडल्स मिल जाए, तो भूख का अता-पता नहीं रहता है। आज नई जेनरेशन में शायद ही कोई हो, जिसने इंस्टेंट नूडल्स का स्वाद चखा न हो। फटाफट तैयार होने और खाने में बेहद स्वादिष्ट होने की वजह से इंस्टेंट नूडल्स हर किसी को पसंद आ जाते हैं।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आखिर Instant Noodles कब और कैसे दुनिया के सामने आए थे। किस व्यक्ति ने इंस्टेंट नूडल्स की खोज की थी। इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
किस देश में हुई थी Instant Noodles की खोज
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि Instant Noodles की खोज किस देश में हुई थी, तो आपको बता दें कि इसकी खोज जापान में हुई थी।
किसने की थी Instant Noodles की खोज
Instant Noodles की खोज का श्रेय मोमोफुकु एंडो को दिया जाता है। एंडो निसिन फूड्स कंपनी के संस्थापक थे।
कब बाजार में पहुंचा पहला Instant noodles
बाजार में पहला Instant noodles 25 अगस्त 1958 में पहुंचा था। उस समय यह चिकन रामेन के रूप में बाजार में आया था।
किस कारण से हुई थी खोज
Instant noodles की खोज द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई थी। दरअसल, युद्ध के बाद जापान में भोजन की कमी थी। ऐसे में एंडो ने अपनी साधारण झोपड़ी में ऐसा भोजन बनाने का लक्ष्य रखा, जो लंबे समय तक चलने के साथ-साथ आसानी से घर में बनाया जा सके।
किस तरह हुई थी Instant noodles की खोज
एंडो ने इंस्टेंट नूडल्स के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयोग किए। इस कड़ी में उन्होंने नूडल्स को चिकन सूप में डुबा दिया और बाद में तेल में फ्राई कर डिहाईड्रेट करने का तरीका खोजा। इस कड़ी में नूडल्स में छोटे-छोटे छेद बन जाते थे। ऐसे में जब उन्हें पानी में डाला जाता था, तो वह जल्दी नरम होते। इस तरह सिर्फ कुछ मिनटों में ही बनकर तैयार होने वाला रैमन मैजिक लोगों के सामने आया।
कब आए कप नूडल्स
साल 1971 में मोमोफुकु एंडो ने ही कप नूडल्स का आविष्कार किया था। कप नूडल्स के आने के बाद इसे और भी जल्द बनाया जा सकता था। क्योंकि, अब इसमें सिर्फ गर्म पानी और मसाला मिलाना होता था, जिससे यह और जल्दी लोकप्रिय हो गया।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation