दुनिया के किन शहरों में हैं नीली सड़कें और क्यों, जानें

यातायात के लिए प्रमुख रूप से सड़कों का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर हमें सड़कें काली रंग में देखने को मिलती हैं। हालांकि, दुनिया में कुछ जगहों पर सड़कों का रंग नीला किया गया है। कहां हैं ये नीली सड़कें और क्यों किया गया है नीला रंग, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

Apr 19, 2023, 18:57 IST
नीली सड़कों वाली जगह
नीली सड़कों वाली जगह

यातायात के लिए सड़क, जलमार्ग और हवाई मार्ग का इस्तेमाल किया जाता है। सड़क यातायात के लिए बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे और हाईवे बने हुए हैं, जिनके माध्यम से हम अपनी मंजिल तक का सफर तय करते हैं। आमतौर पर हमें सड़कों का रंग काला देखने को मिलता है, क्योंकि इनका निर्माण तारकोल से किया हुआ होता है। वहीं, कुछ एक्सप्रेसवे की बात करें, तो उनका रंग ग्रे भी देखने को मिलता है। क्योंकि, उनका निर्माण कंक्रीट से किया हुआ होता है। उदाहरण के तौर पर यमुना एक्सप्रेसवे। हालांकि,  दुनिया में कई ऐसी जगह हैं, जहां सड़कों का रंग नीला है। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि आखिर दुनिया में ऐसे कौन-कौन से शहर हैं, जहां सड़कों का रंग नीला किया गया है। इसके साथ ही आखिर क्या वजह है, जो इन सड़कों का रंग नीला है। 

 

इस देश में हैं नीली रंग की सड़कें

अरब देशों में शामिल कतर में आपको नीली रंग की सड़कें देखने को मिल जाएंगी। यहां की सड़कों को बनाने के बाद नीले रंग से रंगा गया है। हालांकि, इन सड़कों को किसी नीले पदार्थ से नहीं बनाया गया है, बल्कि बनाने के बाद नीला रंग किया गया है। दरअसल, यहां की सड़कें पहले काले रंग में हुआ करती थी। लेकिन, साल 2019 के बाद से इन सड़कों रंग बदलकर नीला कर दिया गया है। वर्तमान में यहां की सड़कें खूबसूरत नजर आती हैं। 

 

इसलिए किया गया नीला रंग 

दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। अंततः इससे हमें भी नुकसान हो रहा है। वहीं, काला रंग हीट को अधिक सोखता है व बाद में हीट निकालता भी है, जिससे तापमान बढ़ जाता है। वहीं, सड़क के किनारे यदि पेड़-पौधे न हो, तो यह तापमान और भी बढ़ जाता है। ऐसे में नीला रंग करने की वजह से तापमान को बैलेंस करने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि नीला रंग कूल कलर में आता है। ऐसे में सड़कों के लिए यह रंग चुना गया है। 

 

इन जगहों पर मिलेंगी नीले रंग की सड़कें 

कतर इकलौती जगह नहीं है, जहां की सड़कें नीले रंग की देखने को मिलेंगी, बल्कि इसके अलावा भी आपको टोक्यो, लास वेगास और मक्का में सड़कों का रंग नीला देखने को मिल जाएगा, जिससे तापमान को बैलेंस किया जा सके। नीला रंग होने की वजह से यहां आने वाले पर्यटक भी सड़कों की खूबसूरती को देखकर हैरान हो जाते हैं। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News