भारत के उत्तर में स्थित उत्तर प्रदेश राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। राज्य का गौरवशाली इतिहास इसे अन्य राज्यों से अलग बनाता है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।
यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि किस शहर को उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहा जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश का परिचय
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जो कि पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड है। इसके अतिरिक्त यहां बघेलखंड और रोहिलखंड है। प्रदेश में 351 तहसील, 826 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ शहर है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है।
उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले
उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी जिले की बात करें, तो यह बलिया है। वहीं, सबसे पश्चिमी जिला शामली, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर है।
किस शहर को कहा जाता है यूपी का शो विंडो
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में मौजूद नोएडा शहर को यूपी का शो विंडो भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है यूपी का शो विंडो
-आर्थिक और औद्योगिक हब – नोएडा भारत के सबसे विकसित औद्योगिक और आईटी हब में से एक है।
-आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर – चौड़ी सड़कें, मेट्रो, स्मार्ट सिटी सुविधाएं और उच्च स्तर की प्लानिंग इसे खास बनाती हैं।
-बड़ी कंपनियों की उपस्थिति – कई मल्टीनेशनल- कंपनियों और स्टार्टअप्स का हब है।
-शिक्षा और मनोरंजन केंद्र – एमिटी यूनिवर्सिटी, फिल्म सिटी, बड़े मॉल और मनोरंजन केंद्र मौजूद हैं।
इस वजह से नोएडा को यूपी का "शो विंडो" कहा जाता है, क्योंकि यह राज्य की प्रगति और आधुनिकता को दर्शाता है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला कहलाता है गुलाल नगरी, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation