उत्तर प्रदेश के किस जिले में है प्रसिद्ध 84 गुंबद स्थल, जानें

May 28, 2024, 12:07 IST

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह अपनी विविधता, संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। प्रदेश के प्रत्येक जिले की अपनी विशेष पहचान है। आपने अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले में 84 गुंबद स्थल है और यह क्यो प्रसिद्ध है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

यूपी में 84 गुंबद स्थल
यूपी में 84 गुंबद स्थल

भारत में जब भी सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध इतिहास और अनूठी परंपराओं की बात होती है, तो सबसे शीर्ष राज्यों में उत्तर प्रदेश का नाम भी आता है। भारत का यह राज्य अपनी कला व संस्कृति के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। राज्य के आंचल में समाया हुआ प्रदेश का गौरवशाली इतिहास शुरू से ही लोगों को आकर्षित करता रहा है।

यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी प्रदेश के शहर और गांव को करीब से जानने के लिए पहुंचते हैं। इस कड़ी में आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के प्रसिद्ध स्थलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में 84 गुंबद मौजूद है। साथ ही इसका महत्त्व क्या है। यदि आप इन सभी तथ्यों से अंजान हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस संबंध में अपनी जानकारी बढ़ाएंगे।

पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

सबसे पहले हम उत्तर प्रदेश के कुल जिलों और मंडलों के बारे में  जान लेते हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। साथ ही यहां 822 सामुदायिक विकास खंड, 351 तहसील और 17 नगर निगम मौजूद हैं। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है।

वहीं, प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रदेश के सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

किस जिले में मौजूद है 84 गुंबद

अब हम यह जान लेते हैं कि प्रदेश के किस जिले में प्रसिद्ध 84 गुंबद स्थल मौजूद हैं, तो आपको बता दें कि बुंदेलखंड संभाग में शामिल जालौन जिले के कालपी में प्रसिद्ध 84 गुंबद है।

क्यों प्रसिद्ध है 84 गुंबद 

जालौन जिले की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, चौरासी गुंबद (84 गुंबद) एक चौकोर नौ गुंबद वाली संरचना है, जिसमें मुख्य गुंबद के नीचे दो कब्र मौजूद हैं। यह इस्लामी वास्तुकला लोदी सुल्तान में से एक का मकबरा माना जाता है। इसमें 84 दरवाजे मेहराब हैं। इस संरचना में इमारत में 60 फीट की ऊंचाई का गुंबद है। गुंबद की दीवार में जौनपुरी आदर्शों को भी देखा जा सकता है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः पूर्व से पश्चिम तक कितने किलोमीटर में है उत्तर प्रदेश राज्य, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News