उत्तर प्रदेश भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, भारत का यह राज्य 16 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 की गणना के साथ सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य दर्ज किया गया था।
इसके अलावा यह राज्य सांस्कृतिक विरासत, अनूठी परंपराओं, समृद्ध इतिहास और धार्मिक नगरियों का घर है। यही वजह है कि भारत की संस्कृति को दर्शाने वाला यह राज्य हर साल अपनी तरफ बड़ी संख्या देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है और पर्यटन के क्षेत्र में अच्छा-खासा राजस्व प्राप्त करता है।
राज्य का इतिहास काफी पुराना है, जो कि अलग-अलग राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यह प्रदेश किस राज्य के साथ सबसे अधिक सीमा साझा करता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे।
किन-किन राज्यों से साझा करता है सीमा
उत्तर प्रदेश राज्य भारत के 8 राज्यों, 1 केंद्र शासित प्रदेश और विदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यह राज्य मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसके साथ ही दिल्ली यानि केंद्र शासित प्रदेश के साथ भी यह अपनी सीमा साझा करता है। वहीं, विदेश की बात करें, तो यह नेपाल के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है।
उत्तर प्रदेश से लगा सर्वाधिक सीमा वाला राज्य
उत्तर प्रदेश से लगे 8 राज्यों में सबसे अधिक सीमा साझा करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है। मध्य प्रदेश अपने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से करीब 185 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।
मध्य प्रदेश के कितने जिलों से साझा होती है सीमा
मध्य प्रदेश कुल 185 किलोमीटर में अपने 13 जिलों की सीमा उत्तर प्रदेश से साझा करता है। इसके सीमा साझा करने वाले जिले मुरैना, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर, रीवा, सतना और सिंगरौली हैं।
प्रदेश का यह जिला चार राज्यों के साथ साझा करता है सीमा
उत्तर प्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला यानि कि सोनभद्र जिला कुल 4 राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जो कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार हैं।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थल कौन-से हैं, देखें लिस्ट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation