युवराज सिंह पर आधारित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Dec 12, 2019, 11:56 IST

एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनाम करने वाले युवराज सिंह जा जन्म 12 दिसंबर,1981 को भारत के चंडीगढ़ में हुआ था. उनके पिता योगराज सिंह भी के क्रिकेट खिलाड़ी थे. युवराज सिंह ने 2011 के विश्व कप विजय में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिए था.

Yuvraj Singh: 10 GK Questions and Answers
Yuvraj Singh: 10 GK Questions and Answers

युवराज सिंह एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और आल राउंडर खिलाड़ी है जो मध्य क्रम में बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी भी करतेथे.

युवराज ने कैंसर बीमारी से काफी संघर्ष किया और इससे उभरने के बाद क्रिकेट मैं वापसी भी की थी. वे सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाते थे. उनको तेजतर्रार फील्डिंग के लिए भी जाना जाता है. टी 20 क्रिकेट में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है. तो, क्या आप युवराज सिंह या युवी पर एक प्रश्नोत्तरी खेलने के लिए तैयार हैं.

1. किस आईपीएल टीम के लिए युवराज सिंह नहीं खेले?
A. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
B. किंग्स इलेवन पंजाब
C. पुणे वारियर्स
D. चेन्नई सुपर किंग
Ans. D
व्याख्या:
आईपीएल में, युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वारियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं.

2. किस टेलीविजन शो ने युवराज का कैंसर के खिलाफ उनकी सफल लड़ाई को प्रदर्शित किया है?
A. कौन बनेगा करोड़पति
B. सत्यमेव जयते
C. चोपस्टिक्स
D. जिंदगी अभी बाकी है
Ans. D
व्याख्या:
क्रिकेटर युवराज सिंह का संघर्ष और कैंसर के खिलाफ उनकी सफल लड़ाई को तीन-भाग की श्रृंखला जिंदगी अभी बाकी है सीरियल के माध्यम से टेलीविजन शो में दिखाया गया है.

3. युवराज सिंह को भारत के चौथे नागरिक सम्मान पद्म श्री से कब सम्मानित किया गया था?
A. 2012
B. 2013
C. 2014
D. 2015
Ans. C
व्याख्या:
2014 में, युवराज सिंह को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.

4. युवराज सिंह ने अपना पहला टेस्ट मैच कब खेला था?
A. सितंबर 2003
B. अक्टूबर 2003
C. सितंबर 2004
D. अक्टूबर 2004
Ans. B
व्याख्या:
युवराज सिंह 2000 से 2017 तक एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) मं  भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे और उन्होंने अक्टूबर 2003 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था.

5. एक ओवर में, युवराज सिंह ने किसकी गेंद पर 6 छक्के लगाए थे?
A. ग्लेन मैकग्राथ

B. स्टुअर्ट ब्रॉड
C. डेल स्टेन
D. मिशेल स्टार्क
Ans. B
व्याख्या:
युवराज सिंह ने 2007 के आईसीसी वर्ल्ड टी 20 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के मैच के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड द्वारा फेंके गए एक ओवर में छह छक्के लगाए थे.

भारत की पहली क्रिकेट टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी थे?

6. युवराज सिंह किस कैंसर से पीड़ित थे?
A. फेफड़े का कैंसर या लंग कैंसर
B. प्रोस्टेट कैंसर
C. ब्रेन ट्यूमर
D. किडनी का कैंसर
Ans. A
व्याख्या:
30 वर्ष की आयु में, युवराज सिंह को 2011 में उनके बाएं फेफड़े में एक कैंसरग्रस्त ट्यूमर का पता चला था.

7. युवराज सिंह का जन्म कब हुआ था?
A. 11 दिसंबर, 1981
B. 12 दिसंबर, 1981
C. 12 दिसंबर, 1982
D. 15 दिसंबर, 1982
Ans. B
व्याख्या:
युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर, 1981 को चंडीगढ़, भारत में हुआ था.

8. किस उम्र में युवराज ने अपना करियर पंजाब से अंडर -16 में शुरू किया था?
A. 11 साल और 10 महीने
B. 12 वर्ष और 11 महीने
C. 13 वर्ष और 11 महीने
D. 14 वर्ष और 10 महीने
Ans.C
व्याख्या:
युवराज सिंह ने अपने करियर की शुरुआत पंजाब अंडर -16 में 13 साल और 11 महीने की उम्र में 1995-96 नवंबर में जम्मू-कश्मीर -16s के खिलाफ की थी.

9. किस टीम के खिलाफ, युवराज सिंह 5 विकेट लेने वाले और विश्व कप मैच में 50 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने?
A. न्यूजीलैंड
B. आयरलैंड
C. ऑस्ट्रेलिया
D. श्रीलंका
Ans. B
व्याख्या:
2011 में, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आयरलैंड के खिलाफ भारत के मैच में युवराज सिंह 5 विकेट लेने वाले और 50 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने.

10. 2019 में, युवराज सिंह किस आईपीएल टीम से खेले?
A. किंग्स इलेवन पंजाब
B. मुंबई इंडियंस के बी
C. सनराइजर्स हैदराबाद
D. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
Ans. B
व्याख्या:
2019 में, युवराज सिंह, मुंबई इंडियंस टीम से खेले थे.

आशा है, आपको यह क्विज़ पसंद आया होगा और युवराज सिंह के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त हुई होगी.

क्रिकेट में विराट कोहली के रिकॉर्ड

जानें सचिन तेंदुलकर से जुड़े कुछ रोचक एवं अनजाने तथ्य

 

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News