अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत का एक संघ राज्य क्षेत्र है, जिसमें छोटे बड़े लगभग 572 द्वीप शामिल हैं | इन द्वीपों को दो प्रमुख द्वीपसमूहों में बाँटा गया है अर्थात् उत्तर में अंडमान द्वीप समूह और दक्षिण में निकोबार द्वीप समूह, जिन्हें 10° उ अक्षांश पृथक करता है| अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के पूर्व में स्थित अंडमान सागर इसे थाईलैंड और म्यांमार देश से अलग करता है। भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी ‘बैरन द्वीप’ यहीं स्थित है |
अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह पर 17वीं सदी में मराठों का और बाद अंग्रेजों का शासन रहा | द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान द्वारा इस पर अधिकार कर लिया गया और कुछ समय के लिये यह सुभाषचंद्र बोस की 'आज़ाद हिन्द फौज' के अधीन भी रहा था। 1956 ई. में इसे भारत के संघ राज्य क्षेत्र का दर्जा प्रदान किया गया |
भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान इस स्थान का उपयोग दमनकारी नीतियों के तहत क्रांतिकारियों को भारत से अलग रखने के लिये किया जाता था। इसी कारण यह स्थान आंदोलनकारियों के बीच ‘काला पानी’ के नाम से कुख्यात था। इसी उद्देश्य से पोर्ट ब्लेयर में ‘सेल्यूलर जेल’ का निर्माण किया गया था |
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह : एक नजर में
1. क्षेत्रफल | 7,950 वर्ग किमी. |
2. राज्य के रूप में गठन | 11 नवम्बर,1956 |
3. जनसंख्या (जनगणना,2011) | 380,500 |
4. प्रमुख भाषाएँ | |
5. जलवायु | अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का मौसम आर्द्र उष्ण कटिबंधीय है। यहाँ वर्षा मुख्यतः दक्षिणी पश्चिमी मानसून से होती है। |
6. राजधानी | पोर्ट ब्लेयर |
7. संसद सदस्य | |
8. विधानमंडल | अनुपस्थित |
9. हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | पोर्ट ब्लेयर |
10. प्रमुख फसलें | धान, नारियल, गन्ना, दालें, फल व सब्जियां |
11. अर्थव्यवस्था | यहाँ की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन, कृषि व कुटीर उद्योगों पर निर्भर है | |
12. साक्षरता | 86.27 % |
13. जिले | 3 |
14. लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 878 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
15. प्रमुख जनजातियाँ | शैम्पेन, निकोबारी ,ग्रेट अंडमानी, जरावा, सेंटीनेलेस, |
16. पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | नेतृत्व संग्रहालय, समुद्री संग्रहालय, जलक्रीड़ा परिसर, गांधी पार्क उत्तरी खाड़ी (नार्थ बे), वाइपर द्वीप, रॉस आईलैंड, चिड़िया टापू (बर्ड वाचिंग), रेडस्किन आईलैंड, कोर्बिन्स कोव बीच तथा नील आईलैंड, हैवलॉक आईलैंड, सिंक्बे, लघु अंडमान, डिगलीपुर (रॉस एवं स्मिथ) |
17. जनघनत्व | 46 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
18. धार्मिक जनसंख्या (जनगणना,2011) | हिन्दू (69.44%) ईसाई (21.27%) इस्लाम (8.51%) सिख (0.33%) बौद्ध (0.08%) जैन (0.008%) |
Image courtesy: www.academic.evergreen.edu
Comments
All Comments (0)
Join the conversation