अफ्रीका क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है | यह उत्तर में भूमध्यसागर, उत्तर पूर्व में लाल सागर ,पूर्व में हिन्द महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है | यह सिनाई प्रायद्वीप के सहारे एशिया महाद्वीप से जुड़ा है और जिब्राल्टर जलसंधि इसे यूरोप महाद्वीप से अलग करती है | मानव निर्मित स्वेज नहर मिस्र से होकर गुजरती है और भूमध्यसागर व लाल सागर को जोडती है |
महत्वपूर्ण तथ्य :
सबसे बड़ा नगरीय समूह | काहिरा (मिस्र) |
सबसे बड़ा द्वीप | मेडागास्कर |
प्रमुख नदियाँ | नील (विश्व की सबसे लम्बी नदी), कांगो, नाइजर, जाम्बेजी ऑरेंज |
सबसे बड़ी झील | विक्टोरिया (69,500 वर्ग किमी.) (यूगांडा, केन्या व तंजानिया में विस्तृत)) |
सबसे लम्बी ताजे पानी की झील | टैंगानिका (Tanganyika) (क्षेत्रफल 32,900 वर्ग किमी. ,676 किमी. लम्बी व 72 किमी चौड़ी) (बुरुंडी, तंजानिया, कांगो प्रजातान्त्रिक गणराज्य व जाम्बिया में विस्तृत) |यह विश्व की दूसरी सबसे गहरी झील (1435 मी.) भी है | |
प्रमुख मरुस्थल | सहारा (सबसे बड़ा ), कालाहारी, नामीबिया |
प्रमुख भाषाएँ | यहाँ 1000 से भी ज्यादा भाषाएँ बोली जाती हैं | जिनमे स्वाहिली (तंजानिया, केन्या, युगांडा), मालागासी (मेडागास्कर), ज़ुलू (दक्षिण अफ्रीका ) ,टिगरिन्या(एरिट्रिया), बर्बर (मोरक्को) प्रमुख हैं | |
प्रमुख धर्म
| लगभग 46% अफ्रीकी लोग ईसाई धर्म को मानने और 40% मुस्लिम धर्म को मानने वाले हैं| अन्य अफ्रीकी सामान्यतः स्थानीय अफ्रीकी धर्मों को मानने वाले हैं | |
प्रमुख नगर | केप टाउन, जोहांसबर्ग, डरबन (दक्षिण अफ्रीका)लेगोस (नाइजीरिया), काहिरा (मिस्र), किंशासा (कांगो प्रजातान्त्रिक गणराज्य), कासाब्लांका (मोरक्को), आबिदजान (कोट डी आइवर), अदिस अबाबा(इथियोपिया), नैरोबी (केन्या), डकार (सेनेगल) |
सबसे ऊँचा स्थान | माउंट किलिमंजारो (5895 मी.), तंजानिया T |
सबसे निचला स्थान | असल झील , डिजिबुटी |
Image Courtesy: www.d39ya49a1fwv14.cloudfront.net
Comments
All Comments (0)
Join the conversation