आर्य सभ्यता के अवशेष
रूस के पुरातत्ववेत्ताओं ने दक्षिण साइबेरिया के एक शहर में आर्य सभ्यता के अवशेष खोजने का दावा किया है। ऐसा अनुमान है कि लगभग 4 हजार वर्ष पूर्व इस प्राचीन शहर का निर्माण आर्र्यों ने किया था।
पुरातत्ववेत्ताओं को यहां घास के मैदान की खुदाई के दौरान कुंडली के आकार में फैली करीब 20 बस्तियों के अवशेष मिले हैं।
विशेषज्ञों का ऐसा अनुमान है कि कांस्य युग की इन बस्तियों का निर्माण पिरामिड बनने के कुछ अर्से बाद ही हुआ होगा। ऐसा भी अनुमान है कि इन बस्तियों में हजारों की संख्या में लोग रहते होंगे।
आर्य सभ्यता के मिले सुबूत
पुरातत्वविदों को बस्तियों से स्वास्तिक के चिन्ह मिले हैं जो इन्हें आर्र्यों की बस्तियां सिद्ध करती हैं। हिंदू संस्कृति में भी स्वास्तिक को पवित्र चिन्ह माना जाता है। खुदाई स्थल से सौंदर्य सामग्री, रथ और मिट्टी के बर्तनों के काफी सुबूत मिले हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation