दादर नागर हवेली भारत का एक संघ राज्य क्षेत्र है जो महाराष्ट्र और गुजरात राज्य की सीमा पर स्थित है | भारत की स्वतंत्रता के बाद भी यह पुर्तगाली उपनिवेश बना रहा जो 1954 ई. में पुर्तगाली शासन से आज़ाद हुआ और 1954 से लेकर 1961 तक इसका प्रशासन ‘मुक्त दादर नागर हवेली की वरिष्ठ पंचायत’ के हाथों में रहा | अंततः 1 अगस्त, 1961 को इसे भारत के संघ राज्य क्षेत्र के रूप में गठित किया गया | इसकी राजधानी व प्रमुख शहर सिलवासा है | इसमें ‘दादर’ और ‘नागर’ नाम के दो क्षेत्र शामिल हैं | यहाँ के शासन प्रमुख को ‘प्रशासक’ कहा जाता है, जिसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है |
दादर नागर हवेली : एक नजर में
क्षेत्रफल | 487 वर्ग किमी. |
राज्य के रूप में गठन | 11 अगस्त, 1961 |
जनसंख्या (जनगणना,2011) | 342,853 |
प्रमुख भाषाएँ | मराठी, गुजराती, हिंदी, अंग्रेजी |
राजधानी | सिलवासा |
संसद सदस्य | लोकसभा-1,राज्य सभा-0 |
विधानमंडल | अनुपस्थित |
हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | मुंबई हवाई अड्डा इसके सबसे नजदीक स्थित हवाई अड्डा है | |
प्रमुख शहर | सिलवासा |
साक्षरता | 77.65% |
जिले | 1 |
लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 775 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
प्रमुख नदियाँ | सिलवासा, खानवेल |
प्रमुख उद्योग | वस्त्र उद्योग, इंजीनियरिंग सामान, रसायन,इलेक्ट्रोनिक्स, कुटीर उद्योग |
पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | हिरण पार्क, ब्रिन्दावन, खानवेल, वानगंगा झील, आईलैंड गार्डन, दादरा, वनविहार उद्यान |
जनघनत्व | 700 व्यक्ति/वर्ग किमी.( भारत का दूसरा सबसे ज्यादा जनघनत्व वाला राज्य) |
सीमावर्ती राज्य/ देश | गुजरात, महाराष्ट्र |
उच्च न्यायालय | यह मुंबई उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आता है |
पर्व एवं त्यौहार | दिवासो, भवाडा, काली पूजा |
Image Source: http://www.mapsofindia.com
Comments
All Comments (0)
Join the conversation