फलों में पाये जाने वाले विभिन्न विटामिन्स तथा खनिज

फलों में विभिन्न प्रकार के विटामिन्स तथा खनिज प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं, जो कि स्वास्थ्य तथा बृद्धि के लिए आवश्यक होते हैं | संतुलित आहार की दृष्टि से प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 92 ग्राम फल खाना ही चाहिये | भारत में सर्वाधिक (22%) फलों का उत्पादन महाराष्ट्र में होता है |

Nov 10, 2016, 16:42 IST

फलों में विभिन्न प्रकार के विटामिन्स तथा खनिज प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं, जो कि शारीरिक और मानसिक बृद्धि के लिए आवश्यक होते हैं | संतुलित आहार की दृष्टि से प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 92 ग्राम फल खाना ही चाहिये | हमारे देश में फलों की उपलब्धता 2005 में 140 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिदिन थी जो कि 2012 में बढ़कर 175 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिदिन हो गयी है | भारत में सर्वाधिक (22%) फलों का उत्पादन महाराष्ट्र में होता है इसके बाद आंध्र प्रदेश (9%), गुजरात (6%), उत्तर प्रदेश एवं तमिलनाडु 5-5% का योगदान करते हैं | भारत में फलों की सबसे अधिक उत्पादकता कर्नाटक (17.3 टन/हेक्टेयर) में है इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर (17.2 टन/हेक्टेयर) आता है |

भारत के क्षेत्रफल से संबंधित तथ्य

नीचे दी गयी सारिणी में फल और उनमे पाये जाने वाले विटामिन्स तथा खनिजों के नाम इस प्रकार हैं |

विटामिन A

आम > पपीता > परसीमोन

विटामिन B(थाइमीन)

काजू > अखरोट > बादाम > अनन्नास

विटामिन  B(राइबोफ्लेबिन)

बेल > पपीता > काजू > लीची

विटामिन C

चैरी > आंवला > अमरुद > नीबू > मीठा नारंगी > लेमन

कार्बोहाईड्रेट

रेंजिन > अनन्नास > खजूर > करौंदा > केला > बेल शरीफा > जामुन

प्रोटीन

काजू (21.2%) > बादाम (20.8%) > अखरोट (15.6 %)

वसा

अखरोट (64.5%) > बादाम (58.9%) > काजू (46.9%)

साइट्रिक अम्ल

बेरी > नीबू > अमरुद > नाशपाती

मैलिक अम्ल

सेव > केला > चैरी > बेर > तरबूज

टार्टरिक अम्ल

इमली > अंगूर

खनिज

कैल्शियम

लीची > करौंदा > अखरोट > बेल

आयरन

करौंदा > खजूर > अखरोट > सेव

फोस्फोरस

बादाम > काजू > अखरोट > लीची

source:ministry of agriculture

प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन जो वास्तव में भारतीय मूल के नहीं हैं |

फलों से सम्बंधित अन्य तथ्य :

मनुष्य के भोजन में विटामिन्स का बहुत ही अहम् महत्व है | ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं |
विटामिन D को छोड़कर अन्य सभी विटामिन्स फलों में पाये जाते हैं|
भारत, आम, केला, पपीता, सपोटा, अनार और आंवला जैसे फलों का सबसे बड़ा उत्पादक है |
विश्व के कुल आम उत्पादन का लगभग 40% और केले तथा पपीते का लगभग 30% भारत में पैदा होता है |
पूरे विश्व में भारत में अंगूर उत्पादकता सबसे अधिक है |

फलों में पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोग

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News