ओडिशा भारत के पूर्वी तट पर स्थित राज्य है जो उत्तर में पश्चिम बंगाल व झारखण्ड, पश्चिम में छत्तीसगढ़, दक्षिण में आन्ध्र प्रदेश और पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है | यह राज्य पुरी के जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क के सूर्य मंदिर, जगन्नाथ रथ यात्रा और लौह-अयस्क व कोयला खनिजों के कारण भारत का महत्वपूर्ण राज्य है | यहाँ की प्रमुख भाषा ओडिया है | इसे प्राचीन समय में कलिंग के नाम से जाना जाता था | स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद यहाँ राउरकेला में एकीकृत स्टील प्लांट लगाया गया है |
Source: www.go2india.in
ओडिशा : एक नजर में
1. क्षेत्रफल | 155,820 वर्ग किमी. |
2. राज्य के रूप में गठन | 1 अप्रैल ,1936 ( 2011 में इसका नाम ‘उड़ीसा’ से बदलकर ‘ओडिशा’ कर दिया गया) |
3. जनसंख्या (जनगणना, 2011) | 4.19 करोड़ |
4. प्रमुख भाषा | ओडिया |
5. राजधानी | भुवनेश्वर |
6. संसद सदस्य | लोकसभा-21,राज्य सभा-10 |
7. विधानमंडल | एकसदनीय-147 सीटें |
8. हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | भुवनेश्वर, पारादीप |
9. प्रमुख शहर | भुवनेश्वर, कटक, कोरापुट, संबलपुर, राउरकेला |
10. अर्थव्यवस्था | 53.421 बिलियन अमेरिकी डॉलर | यहाँ की अर्थव्यवस्था कृषि और खनन पर आधारित है| यहाँ के 64% कामगार कृषि में लगे हुए हैं | |
11. साक्षरता | 73.45 % |
12. जिले | 30 |
13. लिंगानुपात (जनगणना, 2011) | 978 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
14. प्रमुख नदियाँ | महानदी, ब्राह्मणी, बैतरणी, तेल, रुशिकुल्य, सबरी |
15. प्रमुख खनिज | लोहा ,बॉक्साइट, क्रोमाइट, कोयला, चूना पत्थर |
16. पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | लिंगराज मंदिर (भुवनेश्वर), जगन्नाथ मंदिर (पुरी), सूर्य मंदिर (कोणार्क), नंदनकानन जूलोजिकल पार्क, रघुनाथ मंदिर (नयागढ़) |
17. जनघनत्व | 269 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
18. सीमावर्ती राज्य | उत्तर में पश्चिम बंगाल व झारखण्ड, पश्चिम में छत्तीसगढ़, दक्षिण में आन्ध्र प्रदेश |
19. उच्च न्यायालय | कटक |
20. प्रमुख नृत्य | ओडिशी, घुमुरा, छाऊ, महरी, गोटीपुआ |
21. पर्व एवं त्यौहार | जगन्नाथ रथयात्रा (पुरी), श्रवण पूर्णिमा, अशोकाष्टमी, चन्दन यात्रा ,कोणार्क उत्सव |
22. प्रमुख फसलें | धान, दलहन, तिलहन, गन्ना (प्रमुख नकदी फसल), हल्दी, जूट-मेस्टा,नारियल |
Image Source: www.go2india.in
Comments
All Comments (0)
Join the conversation