भारत के उत्तर- पश्चिम में स्थित और पाकिस्तान सीमा से लगे हुए पंजाब राज्य को उच्च कृषि उत्पादन के कारण ‘भारत का अनाज भंडार’ कहते हैं | इसके नाम की उत्पत्ति फारसी शब्द ‘पंज’ (पाँच) और ‘आब’ (पानी) से मिलकर से मिलकर हुई है, अतः ‘पंजाब’ का शाब्दिक अर्थ है -‘पाँच नदियों की भूमि’ | पूर्व में पंजाब राज्य के अंतर्गत पाँच नदियों अर्थात् सतलज, ब्यास, रावी, चेनाब और झेलम नदी द्वारा अपवाहित क्षेत्र शामिल हुआ करता था, इसीलिए इसे पंजाब कहा गया था | इसके प्रमुख शहर अमृतसर की स्थापना सिख गुरु रामदास ने 1577 ई. में की थी, इसी शहर में सिखों का प्रमुख गुरुद्वारा ‘हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मन्दिर)’ स्थित है |
पंजाब : एक नजर में
1. क्षेत्रफल | 50,362 वर्ग किमी. |
2. राज्य के रूप में गठन | इसका गठन भारत विभाजन के बाद 1947 में पूर्वी पंजाब के रूप में हुआ था | 1956 ई. में इसमें ‘पेप्सू’ राज्य का विलय किया गया| 1966 ई. में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के बाद पंजाब का वर्तमान स्वरुप अस्तित्व में आया है | |
3. जनसंख्या (जनगणना,2011) | 2.77 करोड़ |
4. प्रमुख भाषा | पंजाबी |
5. राजधानी | चंडीगढ़ |
6. संसद सदस्य | लोकसभा-13,राज्य सभा-7 |
7. विधानमंडल | एकसदनीय- 117 सीटें |
8. हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला |
9. प्रमुख शहर | अमृतसर, लुधियाना, भटिंडा, पटियाला, मोगा, पठानकोट, फिरोजपुर |
10. अर्थव्यवस्था | 62.145 बिलियन अमेरिकी डॉलर | यहाँ की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर आधारित है और यहाँ की 84% भूमि पर कृषि की जाती है | इसके अलावा यहाँ साइकिल निर्माण, सिलाई मशीन, इंजीनियरिंग सामान व होजरी जैसे उद्योगों का भी विकास हुआ है| |
11. साक्षरता | 76.68 % |
12. जिले | 22 |
13. लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 893 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
14. प्रमुख नदियाँ | ब्यास , सतलज, रावी |
15. पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | स्वर्ण मंदिर, अटारी सीमा, चंडीगढ़ |
16. जनघनत्व | 550 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
17. सीमावर्ती राज्य/ देश | उत्तर में जम्मू-कश्मीर, पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण में हरियाणा व राजस्थान और पश्चिम में पकिस्तान |
18. उच्च न्यायालय | चंडीगढ़ |
19. प्रमुख नृत्य | भांगड़ा, गिद्दा, ठूमर |
20. पर्व एवं त्यौहार | गुरुपर्व, लोहड़ी, दीपावली, होली, होलामोहल्ला( आनंदपुर साहिब), रौज़ा शरीफ उर्स (सरहिंद), बैशाखी, पिंजौर विरासत उत्सव, शहीदी जोर मेला (सरहिंद),हरबल्लाह संगीत सम्मलेन (जालंधर),छप्पर मेला |
21. प्रमुख फसलें | गेहूँ, धान ,कपास, मक्का, बाजरा, ज्वार, तिलहन, दलहन, गन्ना, तम्बाकू |
22. प्रमुख धर्म | सिख व हिन्दू (पंजाब राज्य में सिख सबसे बड़ा धार्मिक समूह है) |
Image Source: en.wikipedia.org
Comments
All Comments (0)
Join the conversation