मध्य प्रदेश भारत के केंद्र में स्थित है, इसी कारण इसे भारत का हृदयस्थल भी कहा जाता है| यह राज्य खनिजों,विशेषकर हीरे और तांबे, के मामले में समृद्ध है| इसका गठन 1956 ई. में हुआ था| यहाँ उपोष्ण जलवायु पाई जाती है| मध्य प्रदेश में अप्रैल से जून तक मौसम उष्ण व शुष्क रहता है और जुलाई से सितम्बर तक मानसूनी वर्षा होती है| वर्तमान में इस राज्य में 51 जिले हैं| धार्मिक दृष्टि से यहाँ की लगभग 92% जनसंख्या हिन्दू और 8% जनसंख्या मुस्लिम, जैन, ईसाई, सिक्ख व बौद्ध धर्म को मानने वाली है|
Source: 4.bp.blogspot.com
उच्चावच (Topograpgy)
क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश 3, 08, 000 वर्ग किमी. क्षेत्रफल के साथ राजस्थान के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है| यह राज्य प्रायद्वीपीय पठार के उत्तरी मध्य भाग में स्थित है,जिसकी सीमा उत्तर में गंगा-यमुना के मैदान,पश्चिम में अरावली पर्वत,पूर्व में छत्तीसगढ़ के मैदान और दक्षिण में ताप्ती नदी घाटी द्वारा निर्धारित होती है|
मध्य प्रदेश का महत्व:
- मध्य प्रदेश क्षेत्रफल के मामले में भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है|
- यह खनिज,ऊर्जा व जैविक संसाधनों तथा कृषि की दृष्टि से सम्पन्न राज्य है|
- इसके लगभग 31% भूभाग पर वनों का विस्तार है,जिसमें कई अछूती व बहुमूल्य औषधीय गुणों से युक्त पौधों की प्रजातियाँ पायीं जाती हैं|
- यह सोयाबीन,दालों व लहसुन का महत्वपूर्ण उत्पादक है|
- यह सीमेंट उत्पादन में भारत में महत्वपूर्ण स्थान रखता है|
क्षेत्रफल | 236,286 वर्ग किमी. |
जनसंख्या (2011 की जनगणना के अनुसार) | 72,597,565 |
स्थापना | 1 नबम्बर, 1956 |
राजकीय भाषा | हिंदी |
जलवायु | ग्रीष्म-अप्रैल से जून(उच्चतम तापमान 450C) वर्षा-जुलाई से सितम्बर(मानसूनी वर्षा) शीत-नवम्बर से फरवरी(न्यूनतम तापमान 50C) |
राजधानी | भोपाल |
संसद सदस्य | लोकसभा=29, राज्य सभा=11 |
विधानमंडल | एकसदनीय (230) |
विमानपत्तन | भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, खजुराहो, जबलपुर |
प्रमुख नगर | इंदौर(सबसे बड़ा नगर), भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर,उज्जैन,सागर |
त्यौहार/पर्व | खजुराहो नृत्य महोत्सव, तानसेन संगीत महोत्सव(ग्वालियर), शिवरात्रि मेला(पंचमढ़ी), नवरात्रि उत्सव(उज्जैन), मालवा उत्सव(इंदौर) |
अर्थव्यवस्था | लगभग 70% कामगार जनसंख्या कृषि पर निर्भर |
साक्षरता | 69.72% |
जिले | 51 |
लिंगानुपात(2011 की जनगणना के अनुसार) | 931 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
प्रमुख लोक नृत्य | मटकी,गणगौर,बधाई,बरेडी,नवराता,भगोरिया |
प्रमुख नदियाँ | नर्मदा,बेतवा,ताप्ती,चम्बल,सोन,महानदी,क्षिप्रा,सिंध |
प्रमुख खनिज | तांबा,हीरा,कोयला,मैंगनीज और डोलोमाईट |
पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | खजुराहो, मांडू, चचाई प्रपात, भीमबेटका, सांची, ग्वालियर, पंचमढ़ी, चंदेरी, ओरछा, बाघ की गुफाएं, ओंकारेश्वर, महेश्वर, उज्जैन, अमरकंटक |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation