भारत के प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मानों में शामिल सरस्वती सम्मान का नाम विद्या व ज्ञान की देवी ‘सरस्वती’ के नाम पर रखा गया है| सरस्वती सम्मान सभी प्रमुख भाषाओं में प्रदान किया जाता है |
सरस्वती सम्मान से संबन्धित तथ्य
- सरस्वती सम्मान के. के. बिरला फ़ाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है |
- सरस्वती सम्मान की को प्रदान करने की शुरुआत वर्ष 1991 से हुई है |
- सरस्वती सम्मान संविधान की आठवीं सूची में शामिल सभी 22 भारतीय भाषाओं के लिए प्रदान किया जाता है |
- सरस्वती सम्मान के तहत प्राप्तकर्ता को दस लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और पट्टिका प्रदान की जाती है |
- इस पुरस्कार हेतु चयन समिति का गठन विद्वानों व पूर्व में सरस्वती सम्मान प्राप्त कर चुके साहित्यकारों को मिलाकर किया जाता है |
- सरस्वती सम्मान पिछले दस वर्षों के दौरान प्रकाशित किसी साहित्यिक कृति को दिया जाता है |
- प्रथम सरस्वती सम्मान हरिवंश राय बच्चन को उनकी चार खंडों में प्रकाशित आत्मकथा के लिए दिया गया था| इन चार खंडों के नाम क्रमशः “क्या भूलूँ क्या याद करूँ”, “नीड़ का निर्माण फिर”, “बसेरे से दूर” और “दशद्वार से सोपान तक” हैं |
सरस्वती सम्मान प्राप्तकर्ताओं की सूची
वर्ष | सम्मानित व्यक्ति | सम्मानित कृति | भाषा |
1991 | हरिवंश राय बच्चन | चार खंडों में प्रकाशित आत्मकथा | हिंदी |
1992 | रमाकांत राय | "श्री राधा" | ओडिया |
1993 | विजय तेंदुलकर | "कन्यादान " | मराठी |
1994 | हरभजन सिंह | "रुख ते ऋषि" | पंजाबी |
1995 | बालामणी अम्मा | "निवेद्यम" | मलयालम |
1996 | शमसुर रहमान फारुकी | "शेरे-शोर-अंगेज़" | उर्दू |
1997 | मनुभाई पंचोली | "कुरुक्षेत्र" | गुजराती |
1998 | शंखा घोष | "गंदर्भ कविता गुच्छ” (काव्य संग्रह) | बंगाली |
1999 | इन्दिरा पार्थसारथी | "रामानुजर" | तमिल |
2000 | मनोज दास | "अमृतफल" | ओडिया |
2001 | दलीप कौर तिवाना | "कथा कहो उर्वशी" | पंजाबी |
2002 | महेश एलकुंचावर | "युगांत " | मराठी |
2003 | गोविंद चन्द्र पांडे | "भागीरथी " | संस्कृत |
2004 | सुनील गंगोपाध्याय | "प्रथम अलो" | बंगाली |
2005 | के. अयप्पा पणिक्कर | "अयप्पा पनिकरुडे कृतिकाल” | मलयालम |
2006 | जगन्नाथ प्रसाद दास | "परिक्रमा " | ओडिया |
2007 | नैयर मसूद | "ताउस चमन की मैना" | उर्दू |
2008 | लक्ष्मी नन्दन बोरा | "कायाकल्प" | -- |
2009 | सुरजीत पातर | "लफ़्जा दी दरगाह" | पंजाबी |
2010 | एस.एल. भैरप्पा | "मंद्र" | कन्नड़ |
2011 | ए. ए. मनवालन | "इरामा कथाइयुम इरामायाकुलम” | तमिल |
2012 | सुगाथाकुमारी | "मनलेजुथू” (काव्य संग्रह) | मलयालम |
2013 | गोविंद मिश्र | "धूल पौधों पर” (उपन्यास) | -- |
2014 | वीरप्पा मोइली | "रामायण महान्वेषणम” (काव्य) | कन्नड़ |
(वीरप्पा मोइली, राष्ट्रपति से सरस्वती सम्मान प्राप्त करते हुए)
Image courtesy: www.thestatesman.com
Comments
All Comments (0)
Join the conversation