ICAI CA 2025 Result Out : ICAI CA सितंबर 2025 का रिजल्ट जारी, icai.nic.in पर देखें CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन स्कोरकार्ड

Akshara Verma
Nov 3, 2025, 12:19 IST

ICAI CA सितंबर 2025 फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल रिजल्ट 2025 आज यानी 3 नवंबर, 2025 को ऑनलाइन घोषित हो गया है। सभी छात्र ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल - icai.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ICAI CA 2025 Result Out : ICAI CA सितंबर 2025 का रिजल्ट जारी, icai.nic.in पर देखें CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन स्कोरकार्ड
ICAI CA 2025 Result Out : ICAI CA सितंबर 2025 का रिजल्ट जारी, icai.nic.in पर देखें CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन स्कोरकार्ड

    इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 3 नवंबर, 2025 को CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन एग्जाम के नतीजे जारी हो चुके है। सभी छात्र अपना स्कोरकार्ड ICAI के ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर उपलब्ध लिंक से डायरेक्ट डाउनलोड करें।

    ICAI द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, CA फाइनल और इंटरमीडिएट एग्जाम के रिजल्ट लगभग दोपहर 2 बजे तक साथ ही, फाउंडेशन एग्जाम का रिजल्ट लगभग शाम 5 बजे घोषित कर दिया जाएगा। 

    ICAI CA 2025 Result: ICAI CA सितंबर 2025 के रिजल्ट की डेट और टाइम 

    ICAI ने सभी एग्जाम के रिजल्ट जारी करने के लिए अलग-अलग टाइम निर्धारित किया है। सभी छात्र रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर तैयार रखें।

    परीक्षा का स्तर

    रिजल्ट जारी होने का टाइम 

    CA फाइनल

    3 नवंबर, 2025 को दोपहर 2:00 बजे के आसपास

    CA इंटरमीडिएट

    3 नवंबर, 2025 को दोपहर 2:00 बजे के आसपास

    CA फाउंडेशन

    3 नवंबर, 2025 को शाम 5:00 बजे के आसपास

    Scorecard Download Process for ICAI CA 2025 Result: CA स्कोरकार्ड करें डाउनलोड

    ICAI CA सितंबर 2025 फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। इसका स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

    1. ICAI की रिजल्ट पोर्टल icai.nic.in पर जाएं। साथ ही, आप icaiexam.icai.org पर भी चेक कर सकते हैं।

    2. होमपेज पर एग्जाम से जुड़े लिंक मिलेंगे — 'CA Final Examination September 2025 Result', 'CA Intermediate Examination September 2025 Result' या 'CA Foundation Examination September 2025 Result'। आप लिंक पर क्लिक करें।

    3. फिर, अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। साथ ही, स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भी फील करें।

    4.सभी जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

    5. फिर, रिजल्ट और डिजिटल स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा। आप रिजल्ट को डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

    ICAI CA 2025 Result Official Websites: ICAI CA सितंबर 2025 रिजल्ट कहां देखें? 

    ICAI CA सितंबर 2025 फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल पर उपलब्ध होगा। नीचे बताए गई इन वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

    यहां भी पढ़े: ICAI CA September 2025 Result OUT


    Akshara Verma
    Akshara Verma

    Executive - Editorial

    Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

    A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

    ... Read More
    First Published: Nov 3, 2025, 12:18 IST

    Trending

    Latest Education News