छात्रों में आलसपन की समस्या बहुत ही आम बात है| अक्सर, पढ़ते समय ही स्टूडेंट्स को आलस आता है| आलस्य केवल छात्रों की पढ़ाई का ही नुक्सान नहीं करता बल्कि, इसके साथ-साथ शारीरिक व मानसिक तौर पर भी परेशानी होती है| हमने अक्सर सुना है कि अगर ज़िन्दगी में सफलता चाहिए तो आलस्य को त्याग दो, लेकिन ये सिर्फ कहना आसान लगता है और इसे करने में थोड़ी ज़्यादा मेहनत लगती है|
आलसपन करने से स्टूडेंट्स अपने goals पर फोकस नहीं कर पातें, इसलिए आज हम यहाँ स्टूडेंट्स की इस आम समस्या के बारें में ही बात करेंगे|
जानिए क्या है आलस्य? स्टूडेंट्स अपने आलस्य को कैसे पहचाने? और आसान व असरदार टिप्स आलस दूर करने के लिए –
क्या है आलस्य? स्टूडेंट्स अपने आलस्य को कैसे पहचाने?
आलस्य किसी भी कारण हो सकता है और इसका सबसे मुख्य कारण होता है ठीक से नींद ना लेना, कम नींद लेना, बिलकुल भी नींद ना लेना, जरुरत से ज़्यादा खा लेना, समय पर भोजन न करना या फिर अस्वस्थ खाना जैसीकि oily and fatty snacks आदि|
आलस्य को निचे दी गई बातों को ध्यान में रखकर पहचाना जा सकता है और अगर स्टूडेंट्स खुद में यह सभी या इनमे से किसी भी चीज़ को महसूस करते है तो वे भी आलसपन के शिकार है| जानिए ये सभी लक्षण –
- पढ़ते समय नींद आना
- अपने काम को टालते रहना
- हर काम मुश्किल लगता है
- हर समय सुस्ती या थकान महसूस करना
- मानसिक तनाव
स्टूडेंट्स में आलस दूर करने की 10 असरदार टिप्स
आइए जानते है कैसे स्टूडेंट्स आसानी से अपने आलसपन को दूर कर सकतें है –
1. सबसे पहले आप भरपूर नींद लें जिससे आप शरीर में थकान महसूस नहीं करेंगे और साथ ही healthy और timely खाना खाएं|
2. पढ़ते समय हमेशा अपने posture का ध्यान रखें और हमेशा बैठकर कर ही पढ़ाई करें| कभी भी बिस्तर पर लेटकर ना पढ़ें इससे आपको नींद आने लगेगी और आप सो जाएंगे|
3. समय-समय पर खुदको अपने goal का अहसास करवाएं और याद रखें की आप अगर अच्छी पढ़ाई नहीं करेंगे तो आपकी अच्छे result की कामना पूरी नहीं होगी|
सफलता के लिए पढ़ाई या स्किल्स, क्या है ज़रूरी? स्टूडेंट्स ज़रूर जानें ये बातें
4. एक कार्यशैली और टाइम-टेबल बना कर उसे ही फॉलो करे| इसके लिए आप को अपने खाने-पीने और सोने के समय को भी ध्यान देना होगा| ऐसा करने से आप को कभी भी आलस नहीं आएगा और निश्चित रूप से काम करने का मन करेगा|
5. आप अपनी पढ़ाई को टालना छोड़ दें| जो आपको काम करना है और जिस विषय की तैयारी करनी है उसे समय पर करें क्यूंकि टालमटोल करनें से आप पर ही ज़्यादा काम व pressure बनेगा|
6. सबसे ज़रूरी बात एक फिक्स्ड समय बनाकर शारीरिक व्यायाम करें या कभी भी आपको आलस आने लगे तो physical excercise करने लगे इससे आपका आलसपन चुटकियो में दूर हो जाएगा|
7. एक आलसपन मानसिक रूप से भी होता है, उसमे यह होता है कि स्टूडेंट्स अपने exams और results को लेकर टेंशन लेते है और उन्हें मानसिक तनाव होने लगता है| यह मानसिक तनाव उन्हें पढ़ाई करने से रोकता है और वे आलस करने लगते है| ऐसे में स्टूडेंट्स को अपने मन से सभी तरह से नकारात्मक ख़याल दूर करने चाहिए और अच्छा सोचना चाहिए| इसके लिए वे अपने दोस्तों या परिजनों से बातचीत भी कर सकतें है|
रोज़ाना लिखने से होने वाले ये 5 फ़ायदे आप भी ज़रूर जानें
8. अगर exams में आपको लगातार पढ़ाई करने से थकान हो गई है लेकिन आपके पास सोने का समय नहीं है या आपका सोने का मन नहीं है तो, आप अपनी पसंद का कोई भी क्रिएटिव काम कर सकतें है इससे आपका दिमाग रिफ्रेश हो जाएगा|
9. किसी भी काम को करने के लिए सिर्फ सोचते ना रहें बल्कि, समय पर action ले आपने अक्सर इस बात पर ध्यान दिया होगा कि जब आप समय पर किसी काम को नहीं करते तो उस काम को करने का मन ही हट जाता है| इससे आपका काम भी नहीं होता और आपका समय भी बर्बाद हो जाता है|
10. आलस दूर करने के लिए अपने खाने-पीने की आदत पर भी ध्यान दें| समय पर संतुलित भोजन लें और पढ़ते समय ऐसे snacks बिलकुल भी ना लें जो आपके लिए नुकसानदायक हो जैसीकि caffeine, oily snacks, ज़्यादा मीठा आदि क्यूंकि ऐसे खाने से आपको ऊर्जा नहीं मिलती और आप थकान महसूस करते है और फिर आपको आलस आता है|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation