AIESL Recruitment 2023: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर निश्चित अवधि के लिए संविधा के आधार पर एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन (बी1, बी2/तकनीशियन वेल्डर/फिटर) और अन्य पदों के लिए भर्ती अधिसूचना की घोषणा की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 57 पदों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त 2023 या उससे पहले ऑफिशिल वेबसाइट aiesl.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन तकनीकी मूल्यांकन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आप यहां पात्रता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और अन्य सभी भर्ती अभियानों से संबंधित सभी विवरण देख सकते हैं।
AIESL भर्ती 2023: हाइलाइट
AIESL 57 रिक्त पदों पर एयरक्राफ्ट तकनीशियन की भर्ती आयोजित कर रहा है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एआईईएसएल भर्ती 2023 की मुख्य बातें देख सकते हैं:
भर्ती प्राधिकरण का नाम | एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड |
पोस्ट का नाम | विमान तकनीशियन |
रिक्तियों की संख्या | 57 |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 11 अगस्त 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2023 |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन स्किल टेस्ट |
सैलरी | 28,000 रुपये |
AIESL आधिकारिक वेबसाइट | https://www.aiesl.in |
AIESL भर्ती 2023 अधिसूचना PDF |
AIESL भर्ती 2023 रिक्ति विवरण
AIESL भर्ती 2023 अधिसूचना में कुल 57 पदों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार नीचे दी तालिका से वैकेंसी डिटेल देख सकते हैं।
पद का नाम | पद की संख्या |
विमान तकनीशियन | 55 |
तकनीशियन | 02 |
कुल | 57 |
AIESL भर्ती 2023 के योग्यता मानदंड
जो उम्मीदवार एआईईएसएल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट से अधिसूचना पीडीएफ में उल्लिखित शैक्षणिक योग्यता के बारे में सभी जानकारी पढ़नी चाहिए।
पद का नाम | शैक्षिक योग्यता |
विमान तकनीशियन | 60% अंकों के साथ (एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 55% अंक) मैकेनिकल/एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग डिप्लोमा (3 वर्ष) । |
तकनीशियन | केंद्र या राज्य सरकार या एनसीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त वेल्डर ट्रेड में आईटीआई के साथ 10+2 पास (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ) होना चाहिए। |
AIESL Recruitment 2023: आयु -सीमा
सामान्य श्रेणी के लिए आयु 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 40 वर्ष निर्धारित की है। एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 05 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 03 वर्ष आयु में छूट प्रदान की गई है।
AIESL भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क
आवेदकों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
जनरल, ओबीसी के लिए | 1000 रुपये |
एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक के लिए | 500 रुपये |
AIESL भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया
आवेदक का चयन ऑनलाइन स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
AIESL ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले AIESL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर Apply Link पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र को भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में, आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation