ASRB Recruitment 2023 Notification: कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रिंसिपल वैज्ञानिक और सीनियर वैज्ञानिक के 368 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के पास कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी) का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर, 2023 या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त, 2023 से शुरू होगी। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2023 है।
एएसआरबी भर्ती 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार यहां एएसआरबी भर्ती 2023 अधिसूचना में उल्लेखित महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 18 अगस्त, 2023
- आवेदन की अंतिम तिथि: 8 सितंबर, 2023
- ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि: 8 सितंबर, 2023
ASRB Recruitment 2023 के बारे में हाइलाइट
एएसआरबी भर्ती 2023 अधिसूचना के बारे में सभी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
संगठन | कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी) |
पदों का नाम | प्रिंसिपल वैज्ञानिक और सीनियर वैज्ञानिक |
पदों की संख्या | 368 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
अंतिम तिथि | 8 सितंबर 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.asrb.org.in |
यहां पर क्लिक करें |
एएसआरबी भर्ती 2023: वैकेंसी डिटेल
आईसीएआर अनुसंधान संस्थानों में विभिन्न स्थानों पर प्रिंसिपल वैज्ञानिक और सीनियर वैज्ञानिक के कुल 368 पद स्थायी आधार पर उपलब्ध हैं।
पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या | सैलरी |
प्रिंसिपल वैज्ञानिक | 80 | 1,31,400 रुपये से 2,18,200 रुपये |
सीनियर वैज्ञानिक | 288 | |
कुल | 368 |
एएसआरबी भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री, पीएचडी डिग्री होनी चाहिए।
आयु-सीमा:
- प्रिंसिपल वैज्ञानिक: 52 वर्ष
- सीनियर वैज्ञानिक: 47 वर्ष
ASRB Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क:
सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये का भुगतान करना होगा और एससी, एसटी दिव्यांग श्रेणियों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं है ।
ASRB Recruitment 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- अंत में, आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation