Bank of Baroda Bharti 2024 Notification Out: बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने मैनेजर सिक्योरिटी के 38 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी है। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे पात्रता की तारीख के अनुसार पद के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
Bank of Baroda Recruitment 2024: नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, उसके बाद समूह चर्चा और साक्षात्कार के बाद होगा। यहां, हमने बैंक ऑफ बड़ौदा मैनेजर सिक्योरिटी भर्ती 2024 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक प्रदान किया है, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, वेतन आदि पता चल जाएगा।
BOB Notification 2024 PDF | |
BOB Online Application 2024 Link |
BOB Recruitment 2024: ऑफ बड़ौदा मैनेजर सिक्योरिटी भर्ती हाइलाइट
हर साल बैंक ऑफ बड़ौदा विभिन्न पदों के लिए नए और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए भर्ती आयोजित करता है। हमने नीचे दी गई तालिका में, ऑफ बड़ौदा सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2024 का अवलोकन प्रदान किया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 | |
संगठन का नाम | बैंक ऑफ बड़ौदा |
पद का नाम | सुरक्षा अधिकारी |
रिक्त पदों का विवरण | 38 |
शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएट |
आयु सीमा | न्यूनतम: 25 वर्ष, अधिकतम: 35 वर्ष |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, उसके बाद ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू |
वेतन | 1.77 लाख प्रति माह |
आधिकारिक वेबसाइट | www.bankofbaroda.in |
Bank of Baroda Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 अधिसूचना पीडीएफ के साथ, बैंक के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण तिथियां भी जारी की हैं। आयोजन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी तालिका में देख सकते हैं:
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 | |
आयोजन | तिथि |
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 अधिसूचना पीडीएफ | 19 जनवरी 2024 |
बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 19 जनवरी 2024 |
बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 08 फरवरी 2024 |
Bank of Baroda Recruitment 2024 के लिए शैक्षिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 के लिए आयु-सीमा
- आवेदक की आयु 25-35 वर्ष होनी चाहिए।
BOB Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 600 रुपये (+ आवेदन टैक्स + भुगतान गेटवे) शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को 100 रुपये (+ आवेदन टैक्स + भुगतान गेटवे) शुल्क जमा करना होगा।
Bank of Baroda Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
- होम पेज पर, Career टैब पर क्लिक करें।
- Current Opportunities टैब पर क्लिक करें।
- Manager पद के लिए भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- Apply Now बटन पर क्लिक करें।
- एक नया पृष्ठ खुलेगा। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
आवेदन पत्र भरते समय, निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
- सभी जानकारी सही और पूर्ण भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रतियों को अपलोड करें।
- आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी को अपने पास रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation