भारत वाणी पोर्टल: आप आसानी से टॉप इंडियन लैंग्वेजेज सीख सकते हैं जहां

Jun 24, 2020, 20:41 IST

भारत वाणी पोर्टल टॉप इंडियन लैंग्वेजेज फ्री ऑफ़ कॉस्ट सीखने के लिए एक बेहतरीन सरकारी पोर्टल है. आप कोई भी इंडियन लैंग्वेज सीखने के उद्देश्य से भारत वाणी मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं और फिर, अपनी आवश्यकताओं और दिलचस्पी के मुताबिक अपना इंडियन लैंग्वेज स्किल सेट निखार सकते हैं.

Bharat Vani Portal: You can learn Top Indian Languages Easily
Bharat Vani Portal: You can learn Top Indian Languages Easily

भारत के नागरिक होने के नाते हम सभी यह अच्छी तरह जानते हैं कि हमारे देश के संविधान की 8वीं अनुसूची में कुल 22 प्रमुख इंडियन लैंग्वेजेज को भारतीय भाषा के तौर पर शामिल किया गया है और 99 लैंग्वेजेज गैर-अनुसूचित भाषा के तौर पर दर्ज हैं. इसी तरह, देवनागरी लिपि में हिंदी और रोमन लिपि में इंग्लिश को भारत की कामकाजी अर्थात सरकारी भाषा का दर्जा हासिल है. लेकिन पूरे भारत में लगभग 20 हजार भाषाएं या बोलियां बोली जाती है भारत की इसी लैंग्वेज-डाइवर्सिटी को ध्यान में रखते हुए सारे भारतीय नागरिकों भारत की प्रमुख भाषाओँ की सटीक जानकारी ऑनलाइन और फ्री ऑफ़ कॉस्ट उपलब्ध करवाने के लिए ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एक पहल के तौर पर, दिनांक 25 मई, 2016 को भारत वाणी पोर्टल का शुभारंभ तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने किया था. आइये इस आर्टिकल में भारत वाणी ऐप के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी हासिल करें:

भारत वाणी वेब पोर्टल के प्रमुख भाग

अब हम आपके लिए भारत वाणी वेब पोर्टल के प्रमुख भागों का संक्षिप्त लेकिन जरुरी विवरण पेश कर रहे हैं जैसेकि:

  • शब्द कोष - इसमें सभी प्रमुख इंडियन लैंग्वेजेज की डिक्शनरीज़, ग्लोसरीज़ और टर्मिनोलॉजीज़ हैं.
  • भाषा कोष - भारत वाणी के इस भाग में आपके लिए विभिन्न लैंग्वेज लर्निंग बुक्स उपलब्ध हैं.
  • ज्ञान कोष - इस भाग में आपके लिए सभी लैंग्वेजेज में विश्व ज्ञान कोष की जानकारी पेश की गई हैं.
  • पाठ्यपुस्तक कोष - यहां विभिन्न प्राधिकरणों की टेक्स्ट बुक्स आपके लिए उपलब्ध हैं.
  • बहु माध्यम कोष - मल्टी मीडिया कंटेंट आप इस भाग में देख सकते हैं.
  • सूचना प्रोद्योगिकी कोष - इसमें आपके लिए भीं टेक्निकल टूल्स हैं जो TDIL से जुड़े हैं.

भारत वाणी पोर्टल की प्रमुख विशेषताएं

  • इस पोर्टल का लक्ष्य एक पोर्टल के तहत भारत के लोगों को विभिन्न इंडियन लैंग्वेजेज, डिक्शनरीज़, लैंग्वेज IT टूल्स और टेक्स्ट बुक्स सिंगल ऑनलाइन विंडो के माध्यमसे उपलब्ध करवाना है.
  • इस पोर्टल का प्रमुख उद्देश्य यह है कि भारत के सभी लोगों तक डिजिटल लैंग्वेजेज की पहुंच हो सके और लोग ओपन नॉलेज मूवमेंट से जुड़ सकें.
  • भारत में लोगों को पहली बार लैंग्वेज लर्निंग, कंटेंट और डिजिटल लैंग्वेज टेक्नोलॉजी के लिए एक सिंगल पॉइंटेड पोर्टल मिला है जहां वे भारत की प्रमुख लैंग्वेजेज बड़ी आसानी से सीख सकते हैं.
  • यह पोर्टल भारत की सभी लैंग्वेजेज के लिए एक कॉमन ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध करवाता है और केंद्र तथा राज्य सरकारों के लिए भी भारत के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले और विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले सभी लोगों के बीच विभिन्न इंडियन लैंग्वेजेज का प्रचार-प्रसार करना है.
  • भारत वाणी वेब पोर्टल पर भारत की सभी प्रमुख लैंग्वेजेज के बारे में सटीक जानकारी, संबद्ध लैंग्वेज की हिस्ट्री, ग्रामर बुक्स और लर्निंग कोर्सेज उपलब्ध हैं. इस पोर्टल पर आपके लिए ट्रांसलिटरेशन की सुविधा भी खास आपके लिए ही उपलब्ध है ताकि आप अपनी मनचाही लैंग्वेज का इस्तेमाल करके किसी अन्य इंडियन लैंग्वेज को समझ सकें.
  • यह प्रोजेक्ट सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडियन लैंग्वेजेज, मैसूर के द्वारा संचालित किया जा रहा है.
  • इस पोर्टल पर आपके लिए सारा कंटेंट PDF और टेक्स्ट फॉर्मेट्स में उपलब्ध है.
  • इस पोर्टल पर आप अपनी लैंग्वेज के माध्यम से कोई अन्य मनचाही इंडियन लैंग्वेज बड़ी आसानी से सीख सकते हैं.
  • भारत वाणी वेब पोर्टल पर उपलब्द्ध सारा कंटेंट मटीरियल इंडियन कॉपीराइट एक्ट के तहत सुरक्षित है.

भारत वाणी ऐप

यह ऐप एक मल्टी लिंगुअल ऐप है जिसपर लोग एक इंडियन लैंग्वेज के टेक्स्ट कंटेंट को अपनी मनचाही लैंग्वेज में देख सकते हैं और किसी भी शब्द के कई अन्य भाषाओँ में अर्थ तलाश सकते हैं. जिस दिन यह ऐप लॉन्च किया गया, ठीक उसी दिन से यह भारत का पहला और सबसे बड़ा ऐसा ऐप है जिसमें कई इंडियन लैंग्वेजेज की डिक्शनरीज़ एक साथ आपके लिए उपलब्ध हैं. आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

जॉब, इंटरव्यू, करियर, कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, एकेडेमिक और पेशेवर कोर्सेज के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और लेटेस्ट आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagranjosh.com पर विजिट कर सकते हैं.

अन्य महत्त्वपूर्ण लिंक

कल्चरल कोशेंट: मनचाही जॉब पाने के लिए जरुरी और सहायक फ़ैक्टर

ये फ्री ऑनलाइन लैंग्वेज कोर्सेज करके निखारें अपने लैंग्वेज स्किल्स, मिलेंगे बेहतरीन करियर ऑफर्स

परफेक्ट इंग्लिश: भारत में सूटेबल करियर ऑप्शन के लिए है जरुरी शर्त  

Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News